Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चौहान गुट ने ओदारी व्यापार मंडल का किया गठन, मो0 इमरान सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

Published on: 27-12-2024

रायबरेली। गुरुवार को ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली के पड़ोसी जिला अमेठी के ओदारी व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमें मो0 इमरान को ओदारी व्यापार मंडल का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही धीरेंद्र मौर्या को उपाध्यक्ष, अरविंद चौरसिया को संगठन मंत्री, मो0 अकील अहमद को महासचिव, मो0 यूसुफ, हाफिज मो0 कयूम, सिराज अहमद, सत्तीदीन मौर्या, हरिश्चंद्र पाल को संरक्षक, सुशील कुमार वर्मा, सरताज अहमद, किरण कुमार, राहुल कुमार, सद्दाम हुसैन, वीरेंद्र मौर्या, मो0 मोईन, लवलेश मौर्या, राकेश अग्रहरि, मनोज अग्रवाल, उमेश गुप्ता, रंजीत वर्मा, मो0 इकबाल, अशोक सोनी, अजय पाल, मो0 ताज, मनोज साहू, ईश्वरदीन, अनुराग सिंह, हरक बहादुर, मो0 रफीक को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश व जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने फूलमाला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने कहा कि आज से ओदारी व्यापार मंडल की हर समस्या की जिम्मेदारी मैं लेता हूं, किसी भी प्रकार का व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष मो0 इमरान ने कहा कि चौहान गुट टीम के द्वारा किए जा रहे व्यापारी हितों के कार्यों और निशुल्क लावारिस शवों को अंतिम संस्कार की खबरें आए दिन अखबारों और चैनलों के माध्यम से देखता आ रहा हूं जिससे मुझको भी चौहान गुट टीम में जुड़ने और व्यापारी हितों की रक्षा करने की इच्छा हुई जो आज संगठन में जगह मिलने के बाद पूरी हो गई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मोo उमर, प्रदेश सचिव संदीप पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, प्रदेश मीडिया महामंत्री रमाशंकर शुक्ला, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, नीलेश आदि मौके पर मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क