Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

कॉलेज में क्रिसमस व ईसा मसीह का मनाया गया जन्मदिन

Published on: 24-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कॉलेज महराजगंज में क्रिसमस को ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया गया। प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि, ईसा ने ईसाई धर्म की शुरुआत की थी। ईसा मसीह कहते थे कि दीन दुखियों की सेवा संसार का सबसे बड़ा धर्म है। सभी एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर बधाइयां तथा उपहार बांटते हैं।

इसी दिन 25 दिसम्बर 1924 को कृष्ण बिहारी वाजपेई व उनकी सहधर्मिणी कृष्णा वाजपेई के घर पुत्र रत्न के रूप में अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म हुआ। आपकी शिक्षा बीए ग्वालियर से तथा एमए डीएवी कॉलेज कानपुर में हुई 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका के कारण जेल गए। आप 1996 में तथा 1998 से 2004 दो बार प्रधानमंत्री रहे।

2015 में सर्वतोमुखी विकास तथा आसाधारण कार्यों के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। आपके प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में भारत परमाणु संपन्न राष्ट्र बना। पड़ोसी देश से संबंध सुधारने हेतु बस सेवा संचालित की। सीमा की सुरक्षा देशहित में कारगिल जो थोपा गया युद्ध था जीता।

देश को जोड़ने हेतु आपने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तथा कावेरी जल विवाद का सर्वमान्य हल खोज निकाला। आपकी दी गई सेवायें देश हित में युगों-युगों तक याद की जायेंगी आप एक परिपूर्ण एवं सहृदय तथा कवि हृदय रखते थे आपके ओजपूर्व भाषण सुनकर रोयें खड़े हो जाते थे।

आप महापुरुष थे हम सब आपको याद करते तथा आपके कदमों पर चलने का प्रयास करेंगे। नर्सरी केजी के बच्चों ने सेंटा की ड्रेस, में सबका मन मोह लिया। मंजू सिंह, अनुपम सिंह, रुचि सिंह, ने बच्चों को तथा वातावरण को तैयार कर खुशनुमा बना दिया।

इस अवसर पर राजीव मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, अमरेंद्र प्रजापति, अनिमेष मिश्र, सरिता मिश्रा, नीरू बाजपेई, आलोक, राजकिशोर, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, फातिमा बानो, नेहा सिंह, ज्योति सिंह,‌ शालिनी सिंह, जयसिंह, राधा शुक्ला, आलोक यादव, ज्योतिज जायसवाल, दिलीप गुप्ता, रामविलास, सौम्या बाजपेई, रामजी, अयोध्या प्रसाद, सुनीता, जगदीश तिवारी, गोमती आदि उपस्थित रहे हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क