Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सपा को आगे बढ़ता देख, फोटो खिंचवाने निकले थे राहुल गांधी : स्वाती सिंह

Published on: 06-12-2024

शकील अहमद

लखनऊ। इस समय सपा और कांग्रेस में तुष्टिकरण प्रतियोगिता चल रही है। समाजवादी पार्टी को इसमें आगे बढ़ता देख राहुल गांधी ने उनसे बड़ी फोटो खिंचवाने के लिए संभल में पिकनिक मनाने के लिए निकले थे। उनको किसी की संवेदना से मतलब नहीं है। आखिर एक संवेदनशील नेता कहीं भी आग बुझाने के लिए निकलेगा, लगाने के लिए नहीं। राहुल गांधी तो बुझी हुई आग को लगाना चाहते हैं।

लोगों को भड़काने की उनकी नीयत है। ये बातें भाजपा नेता और पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कही। राहुल गांधी की यात्रा पर उन्होंने कहा कि वे सिर्फ फोटो खिचवाने के लिए घर से निकले थे। वे जानते थे कि पुलिस उन्हें आगे बढ़ने नहीं देगी। इस कारण वे घर से फोटो खिंचवान निकले और पुन: घर में चले गये। उनके द्वारा हाथ में प्रतिकात्मक संविधान की किताब लेने पर कहा कि कांग्रेस खुद द्वारा संविधान को तोड़ने की पाप किये जाने का प्रायश्चित का ढोंग कर रही है।

संविधान का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने किया है। आपात काल के दौरान कांग्रेस ने मनमाने ढंग से संविधान को बदला। स्वाती सिंह ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता ही सिर्फ एक समुदाय को अपने पक्ष में करने के लिए है। कांग्रेस अडाणी मुद्दे पर फंसी थी और सपा इसमें बढ़त बना रही थी। यही कारण है कि राहुल को बाहर निकलकर बताना था कि वे समुदाय विशेष के हितैषी हैं।

उन्हें सिर्फ दिखाना था और दिखाकर चले गये। उनसे किस के हित से कुछ भी लेना-देना नहीं है। स्वाती सिंह ने कहा कि जहां पर पाकिस्तान निर्मित गोलियां मिल रही हों। प्रशासन हर वक्त शांति बनाये रखने के लिए दिन-रात एक किया हो, वहां पर जाकर आखिर राहुल गांधी संदेश क्या देना चाहते हैं। राहुल गांधी की झूठी राजनीति को जनता समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी का जनता पत्ता साफ कर देगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क