Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

न्यूयॉर्क:ट्रंप ने पर्यावरण एजेंसी के पुनर्गठन का काम अपने प्रमुख समर्थक को सौंपा

Follow

Published on: 13-11-2024

न्यूयॉर्क  । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक समर्थक ली जेल्डिन को पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) के पुनर्गठन की जिम्मेदारी दी है। ट्रंप ने इस एजेंसी के सख्त नियमों को खत्म करने का वादा चुनाव प्रचार में किया था।
ट्रंप ने मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपने एक बयान में कहा, ईपीए के प्रशासक के रूप में (एक कैबिनेट स्तर की नौकरी) वह (जेल्डिन) निष्पक्ष और त्वरित निर्णय सुनिश्चित करेंगे, जो अमेरिकी व्यवसायों को शक्तिशाली बनाने की दिशा में होंगे।
साथ ही उन्होंने कहा, जेल्डिन पर्यावरण समीक्षा और रखरखाव पर नए मानक स्थापित करेंगे, जिससे अमेरिका को स्वस्थ और व्यवस्थित तरीके से विकास करने में मदद मिलेगी।
जेल्डिन ने एक्स पर लिखा, हम ऊर्जा के क्षेत्र में अमेरिकी प्रभुत्व को बहाल करेंगे, अमेरिकी नौकरियों को वापस लाने के लिए अपने ऑटो उद्योग को पुनर्जीवित करेंगे और अमेरिका को एआई का वैश्विक नेता बनाएंगे। हम स्वच्छ हवा और पानी तक पहुंच की रक्षा करते हुए ऐसा करेंगे।
बता दें कि पर्यावरणीय नियमों को समाप्त करने के लिए जेल्डिन की नियुक्ति ऐसे दिन हुई है, जिस दिन अजरबैजान के बाकू में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन शुरू हुआ, जहां विभिन्न देशों के बीच ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के उपायों पर बातचीत होनी है।
ट्रंप ने ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए पेरिस जलवायु समझौते से फिर से बाहर निकलने की धमकी दी है।
जेल्डिन ट्रंप द्वारा कैबिनेट में नामित किए जाने वाले तीसरे व्यक्ति है, इससे पहले उनके चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स और संयुक्त राष्ट्र की स्थायी प्रतिनिधि एलिस स्टेफनिक को कैबिनेट में नामित किया जा चुका है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क