Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

Lucknow: ध्वस्त सड़कों को पुनः निर्माण करने को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Published on: 11-11-2024

-ध्वस्त किए गए सड़कों का जल्द निमार्ण हो, हो रही है आय दिन दुर्घटनाएं, उड़ रहा धूल ही धूल :- व्यापारी

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। लखनऊ कानपुर हाईवे निर्माण कंपनी पीएनसी जहां नेशनल हाइवे के साथ मिलकर हाईवे को ध्वस्त कर निर्माण का कार्य कर रही है, वहीं कुछ क्षेत्रों की सड़कों को ध्वस्त तो कर देती है, परंतु ध्वस्त सड़क का पुनःनिर्माण समय पर नहीं करती है, जिस वजह से बंथरा, गौरी, हाइडल, शान्ति नगर, नादरगंज की ध्वस्त सड़कों पर आए दिन कई वाहन गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं, और दिनभर चारों तरफ धूल ही धूल उड़ती नजर आती है।

पीएनसी की घोर लापरवाही से ध्वस्त सड़के कई दिनों से ऐसे ही पड़ी है। हाइवे निर्माण कंपनी की लापरवाही एवं मनमानी का नतीजा है कि आज कानपुर रोड क्षेत्रवासियों एवं व्यापारियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है, चारों ओर उड़ती हुई धूल एवं बंथरा से लेकर शांति नगर तक उखड़ी व टूटी हुई है। कानपुर हाइवे क्षेत्र की जनता एवं बच्चों बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो रही है , व्यापारियों बुजुर्गों का सांस लेना दूबर हो गया है।

लेकिन पीएनसी एवं नेशनल हाईवे अधिकारियों के कानों तक जू तक नहीं रेंग रही है, कोई फर्क नहीं पड़ रहा प्रशासन के दम पर फूलने वाली इस कंपनी पर क्षेत्रीय विधायक के कहने के बावजूद भी सुरक्षा के मानकों को ताख पर रखा जा रहा है। इसी सिलसिले में आज व्यापारियों ने पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष एवं व्यापारियों के संरक्षक राकेश कुमार सिंह बबलू भैया , एवं गौरी बाजार आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंबुज शर्मा, दरोगा खेड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉक्टर अजीत गुप्ता के साथ बैठक की और नेशनल हाईवे के डायरेक्टर सौरभ चौरसिया व अधिकारी दिलीप सिंह से बात करने के बाद दो दिन के अंदर सभी समस्याओं को दूर करने की चेतावनी दी गई।

अध्यक्ष अंबुज शर्मा ने कहा कि यदि बुधवार तक कानपुर रोड को दुरुस्त करने का कार्य यदि शुरू नहीं किया गया तो पीएनसी का कार्य पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा, और व्यापारी अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन व घेराव करेंगे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क