Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

क्वेटा : पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए धमाके में लोगों के उड़े चीथड़े

Follow

Published on: 11-11-2024

क्वेटा। क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 24 लोग मारे गए और 46 घायल हो गए। इस घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि इस घटना में कई लोगों के चीथड़े उड़ गए।
बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में पिछले एक साल में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई। यह घटना बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में लड़कियों के स्कूल और अस्पताल के पास हुए बम विस्फोट के एक हफ्ते बाद हुई, जिसमें पांच बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी।
क्वेटा डिविजनल कमिश्नर हमजा शफकत ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह घटना एक आत्मघाती विस्फोट थी। रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिबंधित उग्रवादी समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। हमजा शफकत ने बताया कि प्रशासन रेल सेवाओं को निलंबित करने के लिए रेलवे अधिकारियों को पत्र लिख रहा है। पाकिस्तान रेलवे ने पहले डेढ़ महीने से अधिक समय तक निलंबन के बाद 11 अक्टूबर से क्वेटा और पेशावर के बीच ट्रेन सेवाओं को बहाल करने की घोषणा की थी।
26 अगस्त को पूरे देश में रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं, जब बीएलए द्वारा किए गए विस्फोट में कोलपुर और माच के बीच एक प्रमुख रेलवे पुल नष्ट हो गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शफकत ने जनता से घायलों के लिए रक्तदान करने की अपील की।
इससे पहले, क्वेटा के सीनियर पुलिस सुपरिटेंडेंट (एसएसपी) ऑपरेशन, मोहम्मद बलूच ने बताया कि उनके द्वारा देखी गई फुटेज के अनुसार, घटनास्थल पर ‘करीब 100 लोगÓ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि विस्फोट के समय, जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पेशावर के लिए प्लेटफॉर्म से रवाना होने के लिए तैयार थी। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह ‘निर्दोष लोगों को निशाना बनाने का सिलसिलाÓ है।
एक बयान में उन्होंने कहा, आतंकवादियों के निशाने पर अब निर्दोष लोग, मजदूर, बच्चे और महिलाएं हैं। निर्दोष लोगों को निशाना बनाने वाले लोग दया के पात्र नहीं हैं। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने विस्फोट की जांच के आदेश दिए हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क