Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

न्यूयॉर्क:डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अवैध प्रवासियों को अमेरिका से जाना होगा लेकिन…

Follow

Published on: 09-11-2024

न्यूयॉर्क । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के अपने चुनावी वादे पर जोर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आप्रवासी वैध तरीके से देश में आएं।
एनबीसी के साथ एक इंटरव्यू में रिपब्लिकन नेता कहा, हमें स्पष्ट रूप से सीमा को मजबूत और शक्तिशाली बनाना होगा, और साथ ही, साथ ही, हम चाहते हैं कि लोग हमारे देश में आएं।
यह राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद ट्रप का पहला इंटरव्यू था।
ट्रंप ने कहा, मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो कहता है, ‘नहीं, आप अंदर नहीं आ सकते।’ हम चाहते हैं कि लोग आएं।
उनसे जब अवैध प्रवासियों को सामूहिक रूप से वापस भेजने में आने वाले खर्चे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, यह कीमत का सवाल नहीं है।
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा, लोगों ने हत्याएं की हैं, ड्रग माफियाओं ने देशों को नष्ट कर दिया है, तो ऐसे में वापस भेजने के लिए कीमत कोई सवाल नहीं है।
ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और हैरिस के साथ अपनी बातचीत को ‘बहुत अच्छी’ और दोनों तरफ से ‘बहुत सम्मानजनक’ बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें बाइडेन के साथ लंच करने की उम्मीद है।
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सहित 70 विश्व नेताओं से बात की है, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन नेताओं में शामिल हैं जिनसे उन्होंने बात की है।
बता दें ट्रंप की जीत पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था, मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आपके पिछले कार्यकाल की सफलताओं की तरह ही, मैं भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं. आइए मिलकर अपने लोगों के कल्याण, वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए काम करें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क