Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

गाजियाबाद:भाई दूज पर दो घंटा पहले उपलब्ध होंगी नमो भारत ट्रेन की सेवाएं, फेरे भी बढ़ाए जाएंगे

Follow

Published on: 04-11-2024

गाजियाबाद : भाई दूज पर बहनों और भाइयों को तोहफा देते हुए नमो भारत ट्रेन की सेवाएं रविवार, तीन नवंबर को नियमित समय से पहले आरंभ की जाएंगी। एनसीआरटीसी ने भाई दूज के मद्देनजर यह निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा व सहूलियत मिल सके।
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं रविवार सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से संचालित की जाएंगी। यह रात 10 बजे तक जारी रहेंगी। आमतौर पर, नमो भारत ट्रेन सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे और रविवार को सुबह 8 बजे से संचालित होती है। यात्रियों की अनुमानित संख्या को ध्यान में रखते हुए, आवश्यकता पडऩे पर ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।
प्रत्येक नमो भारत ट्रेन में एक महिला कोच उपलब्ध है, जो मेरठ की ओर यात्रा करते समय दूसरा कोच है, जबकि दिल्ली की दिशा में दूसरे-से-अंतिम कोच है। इसके अतिरिक्त सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए अन्य कोचों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं।
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों ने हाल ही में संचालन का एक वर्ष पूरा किया है। साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच नौ स्टेशनों को जोडऩे वाले 42 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर 40 लाख से अधिक यात्रियों ने अभी तक नमो भारत ट्रेन सेवा का आनंद लिया है।
ये कॉरिडोर जल्द ही साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन सेक्शन के जुडऩे के साथ 54 किलोमीटर तक विस्तारित होने वाला है, इसके लिए वर्तमान में ट्रायल रन जारी है। इस विस्तार में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं, इससे कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और एनसीआर में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक पारगमन के विकल्प उपलब्ध होंगे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क