Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अबुजा:नाइजीरिया में सेना ने मार गिराए 187 संदिग्ध आतंकवादी

Follow

Published on: 04-11-2024

अबुजा  । नाइजीरियाई सेना ने देशभर में चलाए गए आतंकी विरोधी अभियान के तहत 187 से अधिक संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह देश भर में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत नाइजीरियाई सेना ने 187 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है। इसके अलावा 262 अन्य को गिरफ्तार किया है।
नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता एडवर्ड बूबा ने शनिवार को राजधानी अबुजा में एक बयान में कहा कि 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच 19 संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के सामने आत्मसमर्पण किया है।
उन्होंने कहा, सेना ने अपने आतंकवाद-विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी राज्य सोकोटो के एक गांव में कुख्यात आतंकवादी संदिग्ध अबू बकर इब्राहिम को भी गिरफ्तार किया गया है। उसे हाबू डोगो के नाम से भी जाना जाता है।
सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हाबू डोगो देश में सबसे वांछित आतंकी सरगनाओं में से एक है। उसका नाम नाइजीरिया और पड़ोसी देश नाइजर की सुरक्षा एजेंसियों की लिस्ट में शामिल था।
उल्लेखनीय है कि अगस्त माह में भी नाइजीरियाई सैनिकों ने आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया था। इसमें कम से कम 140 संदिग्ध बंदूकधारियों को मार गिराया गया था। सेना के प्रवक्ता एडवर्ड बूबा ने बयान में कहा था कि इस अवधि के दौरान सेना ने 135 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।
बूबा के अनुसार, कुल 76 बंधकों को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराया गया। इसके अलावा सेना ने 241 विभिन्न हथियार और 3,254 राउंड गोला-बारूद भी बरामद किए थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क