Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए ग्रीन एनर्जी ही विकल्प – डॉ. राजेश्वर सिंह

Published on: 29-10-2024

-ग्रीन एवं क्लीन सरोजनीनगर अभियान : विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सरोजनीनगर में स्थापित हुए 7 ईवी चार्जिंग स्टेशन

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर को ग्रीन एवं क्लीन विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित कर रहे डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों को नयी सफलता मिली है। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमौसी एयरपोर्ट, जी. डी. टायर & इंडस्ट्रीज, हिंदनगर, पीटीसी इंडस्ट्रीज, कटी बगिया, ड्रीम वर्ल्ड रिजॉर्ट, जुनाबगंज, एसकेडी हॉस्पिटल के निकट बारिगवां, सुशांत गोल्फ सिटी एवं जोनल पार्क, आशियाना में इन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की गयी।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा 28 जुलाई 2022 को परिवहन मंत्री पत्र लिखकर ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए आग्रह किया था। डॉ. सिंह ने सरोजनी नगर में 7 स्टेशनों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार भी व्यक्त भी किया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई इलेक्ट्रिक वेहिकल पॉलिसी 2022 के अंतर्गत लखनऊ जनपद में कुल 17 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये गए हैं। डॉ. सिंह ने सरोजनी नगर में 7 स्टेशनों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार भी व्यक्त भी किया है। इसके अलावां डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के प्रयासों के अंतर्गत 1000 से अधिक सोलर लाइट, 05 प्रमुख स्थानों पर सोलर ट्री, 150 से अधिक हाई मास्ट भी लगवायें हैं।

सरोजनीनगर में सोलर के प्रति जन जागरूकता अभियान संचालित किया गया जिसके परिणामस्वरुप लखनऊ के कुल 07 नगरीय विधानसभा क्षेत्रों में सृजित की गयी 100 मेगावॉट क्षमता में अबतक 40 मेगावॉट से अधिक सोलर क्षमता का सृजन सरोजनीनगर में किया जा चुका है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क