Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष द्वारा कान्हा गौशाला का किया गया निरीक्षण

Published on: 29-10-2024

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता तथा भारतीय किसान मंच के एवं भारतीय गौ सेवा परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी और उपाध्यक्ष राम नरेश तिवारी द्वारा नगर निगम लखनऊ द्वारा सचालित नादरगंज अमौसी स्थिति कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण किया गया तथा गौशाला में धनतेरस के पावन पर्व पर गौपूजन किया गया तथा बाड़ों में जाकर गायों को गुड़ भी खिलाया गया साथ ही साथ आंवाले के पौधे का रोपण भी किया गया।

मंत्री द्वारा गोल्फ कार्ट पर बैठकर सम्पूर्ण परिसर का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। मंत्री द्वारा सभी बाड़ों का निरीक्षण किया गया जहां पर भूसे तथा चोकर सभी नांदों में मानकानुसार मिला तथा हरा चारा उपलब्धता के आधार पर दिया जाता है। सभी बाड़ों में स्वच्छ शीतल जल की उपलब्धता मिली तथा सम्पूर्ण परिसर की सफाई व्यवस्था उच्च कोटि की मिली,कुछ बाड़ों में कूलर की व्यवस्था को लेकर उनके द्वारा नगर निगम के निराश्रित गोवंश के लिए किये जा रहे प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।

सभी गोवंशो का स्वास्थ्य अच्छा पाया गया और देखा गया की गर्मी से बचाव हेतु नमक का उपयोग भी चारे में मिला कर किया जा रहा है। उनके द्वारा गौशाला में कुछ स्थानो पर शेड के विस्तार हेतु निर्देश दिए गए तथा गौशाला को आत्मनिर्भर बनाये जाने पर बल दिया गया तथा गौशाला से दूध तथा गोबर की बिक्री की जानकारी ली गयी।

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत विकसित किये जा रहें कान्हा और राधा सरोवर के निर्माण की भी जानकारी ली गयी तथा गायों में की पॉलीथिन निकालने की शल्य क्रिया रूमनोटॉमी की भी जानकारी ली गयी और गायों का जीवन बचाने के प्रयासों की सराहना की गयी। श्याम बिहारी द्वारा गौपालको के बच्चों हेतु संचालित कान्हा उपवन विद्यालय के बच्चों के साथ संवाद भी किया गया और बच्चों कों पंचतत्व की उपयोगिता के साथ गायों कों अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित भी किया गया।

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष द्वारा गौमूत्र कों एकत्रित कर उसकी मार्केटिंग के निर्देश देने के साथ साथ किसानों कों कान्हा उपवन से जोड़ने, तथा कान्हा उपवन कों एक उच्च कोटि का गौ पर्यटन स्थल बनाने,मोटे अनाज आधारित जैविक खेती कों बढ़ाने के भी आवश्यक निर्देश दिए गए तथा बायोगैस की क्षमता बढ़ाने हेतु चर्चा की गयी। निरिक्षण के दौरान पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क