Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डॉ. राजेश्वर सिंह ने 4 मेधावियों को बांटी साइकिल, मेधावी सम्मान पाकर दूसरों को कर रहे हैं प्रेरित

Published on: 27-10-2024

-93 सप्ताह से निरंतर आयोजित आपका विधायक आपके द्वार जनसुनवाई शिविर बना सततता, सुलभता और समाधान का प्रतीक, डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू की गई है यह पहल

-सौसीर खेड़ा में आयोजित हुआ 93वाँ आपके विधायक आपके द्वार जनसुनवाई शिविर, विधायक की टीम ने जानीं ग्रामीणों की समस्याएं

-डॉ. राजेश्वर सिंह ने सौसीर खेड़ा में 47वाँ गर्ल्स यूथ क्लब स्थापित करवाकर उपलब्ध कराया खेल संसाधन, कहा खिलाड़ी होते हैं देश के सर्वश्रेष्ठ नागरिक

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा निरंतर संचालित ‘आपका विधायक -आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर आयोजन की पहल समर्पण, विश्वास और जनसेवा की अनोखी मिसाल बन गई है। इसी क्रम में रविवार को 93 वें आपका विधायक – आपके द्वार जनसुनवाई शिविर के अंतर्गत विधायक की टीम ग्राम पंचायत परवर पूरब के सौसीर खेड़ा पहुंची। सौसीर खेड़ा गांववासियों के साथ विधायक की टीम ने संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं, ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइट के 47 आवेदन, विधवा पेंशन के 4 आवेदन, आवास योजना के 4 आवेदन सहित कुल 73 सुझावों, आवश्यकताओं से अवगत कराया।

गांववासियों द्वारा प्राप्त सभी 73 जनसमस्याओं का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर उनके प्रभावी निस्तारण का प्रयास किया गया, शिकायतकर्ताओं के घर जाकर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया गया। मेधावियों को सम्मानित करने से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, अन्य शिक्षार्थियों को परिश्रम की प्रेरणा मिलती है, सौसीर खेड़ा गांव के 4 मेधावियों, हाईस्कूल परीक्षा में 81.33% अंक पाने वाली आस्था पाल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 72.4% अंक पाने वाली श्रद्धा पाल, 70.8% अंक पाने वाले सर्वेश कुमार एवं अजय कुमार को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके साथ गांव के प्रबुद्ध नागरिक सुरेश, पंचम, राम आसरे, श्रीराम, प्रेम चंद्र मिश्रा, अनिल तिवारी, ग्राम प्रधान रामफल, राम सनेही, बूथ अध्यक्ष राम गुलाम, होरी लाल, राम दुलारी, विष्णुदेयी, छोटू, मुन्नी, शकुंतला और मायावती को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से सम्मानित किया गया।खेल युवाओं में निर्णयशक्ति का विकास करते हैं, उन्हें अनुशासित बनाते हैं। आपका विधायक आपके द्वार जनसुनवाई शिविर के दौरान ग्राम पंचायत परवर पूरब के सौसीर खेड़ा में 47वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन कर इंडोर और आउटडोर गेम्स फुटबॉल, वालीबॉल, कैरम आदि की किट प्रदान की गईं।

शिविर के दौरान सभी उपस्थित ग्रामवासियों को सरोजनीनगर की पहचान बन चुकी, 467 दिनों से निरंतर संचालित ताराशक्ति रसोई के माध्यम से ताजा पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क