Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर किया कब्जा , सेना सीमा के पास स्थित महत्वपूर्ण शहरों तक पहुंची

Follow

Published on: 24-10-2024

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में रूसी सेना लगातार आक्रामक होती जा रही है। भले ही यूक्रेन को पश्चिमी देशों से हथियार मिल रहे हैं लेकिन रूस इससे बेखबर लगातार अपने सैन्य मिशन को अंजाम दे रहा है। हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन पर हमलों की तीव्रता में इजाफा किया है। इसका असर यूक्रेन पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में देखने को मिला है। पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में रूस ने अहम बढ़त बनाते हुए यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा कर लिया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा

रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में सेरेब्रियांका और मायकोलाइवका गांवों पर कब्जा कर लिया है। इसे रूस की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। इस क्षेत्र में रूसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है।

रूस-यूक्रेन जंग में नया मोड़

गौरतलब है रूस-यूक्रेन जंग में अलग ही मोड़ आ गया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने दावा किया है कि उनके पास रूस में उत्तर कोरिया की ओर से सैनिक भेजे जाने का पूरा प्रमाण है। ऑस्टिन ने कहा कि हमारे इस बात के पूरे सबूत हैं कि उत्तर कोरिया ने अपने सैनिक रूस भेजे हैं। इतना ही नहीं दक्षिण कोरिया के खुफिया प्रमुख का कहना है कि उत्तर कोरिया के तीन हजार सैनिक रूस में हैं, जिन्हें यूक्रेन के युद्धक्षेत्रों में तैनात किए जाने से पहले ड्रोन और अन्य उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अमेरिका कर रहा है मदद

रूस-यूक्रेन जंग के बीच यहां यह भी बता दें कि, अमेरिका एक बार फिर यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कीव के लिए 425 मिलियन डॉलर के हथियार पैकेज की घोषणा की है। पैकेज में वायु रक्षा प्रणालियां, बख्तरबंद वाहन समेत अन्य हथियार शामिल हैं। बाइडेन नवंबर में यूक्रेन के सहयोगियों की एक वर्चुअल बैठक भी करेंगे।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क