Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

बेटी के लिए बना कातिल! इस सीरीज की चौंकाने वाली कहानी आपको हिला कर रख देगी, IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

Follow

Published on: 24-10-2024

पिता और बेटी के बीच एक खास बॉन्ड होती है जो शब्दों में बाय नहीं की जा सकती है। इस रिश्ते पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी है जो लोगों को बहुत पसंद आई। वहीं आज हम आपको एक ऐसी ही धमाकेदार और सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। इसके दो पार्ट आ चुके हैं, लेकिन दर्शकों को फिल्म के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2013 की मलयालम फिल्म का रीमेक थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म की कहानी देख आपके होश उड़ जाएंगे कि कैसे एक पिता अपनी बेटी की रक्षा के लिए खुद की जान दांव पर लगा देता है। इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन और इशिता दत्ता है।

बॉलीवुड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म

इस फिल्म में एक पिता ने दिखाया है कि अगर उसके परिवार पर कोई परेशानी आएगी तो वह उसका सामना करेगा, लेकिन परिवार पर किसी भी तरह से कोई मुसीबत नहीं आने देगा। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन और श्रेया सरन की ‘दृश्यम’ जो 2015 में रिलीज हुई और बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। अजय की क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्में लोगों को बहुत पसंद आती है और उनकी ‘दृश्यम’ को तो बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर फिल्म माना जाता है। अजय की इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। हालांकि यह मोहनलाल की मलयालम फिल्म का रीमेक थी जो इसी नाम से बनी थी।

कहां देखें मौत का खूनी खेल

अजय देवगन की ‘दृश्यम’ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस क्राइम थ्रिलर को आईएमडीबी रेटिंग 8.3 मिली है। ‘दृश्यम’ का निर्देशन भी निशिकांत कामत ने ही किया था। अगर आपने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है तो इस वीकेंड परिवार के साथ देख सकते हैं।

अजय देवगन का धमाका

‘सिंघम अगेन’ के कारण अजय देवगन इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ दिखाई देने वाले हैं। वहीं अर्जुन कपूर विलेन बन नजर आएंगे।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क