Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

आतंकी हमले के बाद तुर्किये ने इजरायल की तरह लिया कड़ा बदला

Follow

Published on: 24-10-2024

Turkey Terror Attack: तुर्किये ने राजधानी अंकारा में बुधवार को हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में दो पड़ोसी इस्लामिक देशों को निशाना बनाया है। तुर्किये ने पड़ोसी देशों सीरिया और इराक में एयर स्ट्राइक की हैं। तुर्किये की तरफ से किए गए हवाई हमलों में दो आतंकवादियों के मारे जाने की बात कही जा रही है। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हवाई हमले कर कुल 30 आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया गया है।

तुर्किये ने किया हवाई हमला

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन ने एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी ‘तूसास’ पर पर हमले को लेकर कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। राष्ट्रपति के इस बयान के कुछ देर बाद ही तुर्किये ने सीरिया और इराक पर हवाई हमला कर दिया। तुर्किये में हुए आतंकी हमले की अब तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन संदेह जताया जा रहा है कि यह हमला इराक और सीरिया में सक्रिय कुर्द दहशतगर्दों ने किया है।

पूरी तैयारी के साथ आए थे हमलावर

इस बीच तुर्किये मीडिया की तरफ से कहा गया है कि एक महिला सहित तीन हमलावर एक टैक्सी में एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी ‘तूसास’ कैंपस के प्रवेश द्वार पर पहुंचे थे। हमलावरों ने हमला करने के लिए हथियार लिया हुआ था। उन्होंने टैक्सी के पास में एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट किया, जिससे अफरातफरी मच गई और वो परिसर में घुस गए। इसके बाद तुर्किये के सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे जिसके बाद गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं। फिलहाल, तुर्किये के सुरक्षा बलों ने राजधानी अंकारा के बाहरी इलाके में स्थित कंपनी पर हमले के बाद हालात को नियंत्रित कर लिया गया है।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क