Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

BRICS Summit से पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन यूक्रेन पहुंचे, उन्होंने दिया अहम बयान

Follow

Published on: 22-10-2024

कीव: एक तरफ जहां रूस ब्रिक्स समिट की तैयारियों में जुटा है तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन यूक्रेन के दौरे पर कीव पहुंचे हैं। ऑस्टिन ऐसे समय पर कीव पहुंचे हैं जब रूस लगातार यूक्रेन में ड्रोन अटैक कर रहा है। जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी साझेदारों से युद्ध के लिए सैन्य सहयोग उपलब्ध कराते रहने का आह्वान किया है। फिलहाल, रूस और यूक्रेन दोनों एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। हाल के दिनों में रूस का रुख आक्रामक रहा है।

‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय यूक्रेन के साथ’

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अपने दौरे को लेकर सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर कहा कि उनकी चौथी यात्रा दर्शाती है कि ‘अमेरिका के साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय यूक्रेन के साथ खड़ा है।’

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा संघर्ष

राष्ट्रपति जेलेंस्की पश्चिम के सहयोगी देशों से करीब तीन साल के युद्ध को खत्म करने के लिए अपनी तथाकथित विजय योजना का समर्थन करने का अनुरोध कर रहे हैं। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा संघर्ष है और इसमें दोनों पक्षों के हजारों लोगों की जान चली गई है।

क्या बोले जेलेंस्की

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार शाम को एक वीडियो संबोधन में कहा कि फ्रांस, लिथुआनिया, नॉर्डिक देशों और यूरोपीय संघ में ‘‘कई अन्य सहयोगियों’’ ने उनकी योजना का समर्थन किया है। बहरहाल, सबसे महत्वपूर्ण देश अमेरिका है, जो यूक्रेन का सबसे बड़ा सैन्य आपूर्तिकर्ता है।

यूक्रेन को मिल रही है अमेरिकी मदद

यहां यह भी बता दें कि, अमेरिका एक बार फिर यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कीव के लिए 425 मिलियन डॉलर के हथियार पैकेज की घोषणा की है। पैकेज में वायु रक्षा प्रणालियां, बख्तरबंद वाहन समेत अन्य हथियार शामिल हैं। बाइडेन नवंबर में यूक्रेन के सहयोगियों की एक वर्चुअल बैठक भी करेंगे।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क