Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

Vasantrao Chavan के निधन से कांग्रेस सांसदों की संख्या हुई कम , वे Naigaon क्षेत्र से विधायक भी रह चुके

Follow

Published on: 22-10-2024

 

कुछ समय पहले नांदेड़ से कांग्रेस के सांसद वसंतराव चव्हाण का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और हैदराबाद के किम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आधी रात के समय उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस के सांसदों की संख्या में एक नंबर की गिरावट आ गई है। सांसद बनने से पहले चव्हाण राज्य की विधानसभा में विधायक भी रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर ही नांदेड़ जिले की नायगांव सीट से जीत हासिल की थी।
कांग्रेस के नांदेड सांसद का निधन
वसंतराव चव्हाण को सांस लेने में कठिनाई और लो-बीपी की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले उन्हें नांदेड़ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एयर एंबुलेंस से हैदराबाद के किम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
वसंतराव चव्हाण का परिचय ?
वसंतराव चव्हाण के राजनीतिक कैरियर की बात करें तो उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नायगांव गांव के सरपंच के रूप में की थी। जिसके बाद उन्होंने जिला परिषद में भी सेवाएं दीं और 2002 में जिला परिषद के लिए चुने गए। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में निर्दलीय के रूप में प्रवेश किया और नायगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 2014 में वे कांग्रेस में शामिल हुए और उन्हें विधानसभा की लोक लेखा समिति में नियुक्त किया गया। इसके अलावा, वह जनता हाई स्कूल और एग्री के अध्यक्ष भी रहे। वसंतराव चव्हाण ने 2009 में नायगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गठन के बाद इस क्षेत्र के पहले विधायक बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने नांदेड़ जिले में कांग्रेस का वर्चस्व बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर तब, जब अशोक चव्हाण और भास्करराव खटगांवकर जैसे वरिष्ठ नेता कांग्रेस से अलग हो गए थे।
हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा। जिससे बीजेपी को नांदेड़ और हिंगोली लोकसभा सीटों पर जीत का रास्ता साफ होता नजर आया, लेकिन वसंतराव चव्हाण ने कांग्रेस के लिए मैदान में उतरकर बीजेपी के प्रताप पाटिल चिखलीकर को भारी मतों से हराया। इससे यह संदेश स्पष्ट हुआ कि अशोक चव्हाण के जाने के बाद भी नांदेड़ में कांग्रेस की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क