Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

तलाक की अफवाहों के बीच गौरव तनेजा ने पत्नी के साथ फोटो की शेयर, हुआ सच्चाई का खुलासा

Follow

Published on: 21-10-2024

फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितु राठी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थे। रितु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही उनके तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया छाई हुई थीं। इस जोड़े ने अभी तक तलाक की अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया। अब पूर्व पायलट और यूट्यूबर ने अपनी पत्नी रितु से तलाक की खबरों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर करवा चौथ पोस्ट शेयर किया है।

कैसे शुरू हुई अफवाह?

कुछ समय पहले रितु राठी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह वृन्दावन के एक धार्मिक गुरु के सामने रोती हुई नजर आ रही थीं और शादी में धोखे और बेइज्जती की बात कर रही थीं। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद गौरव और रितु अलग हो गए हैं। हालांकि, अब गौरव ने तलाक की खबरों का खंडन किया है।

 

तलाक पर पूर्ण विराम

19 अक्टूबर को गौरव तनेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी रितु के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो में दोनों कार में बैठे हुए पोज दे रहे हैं। इस फोटो के साथ गौरव ने कबूल किया है कि उनके और रितु के रिश्ते में एक बुरा दौर था, जो अब बीत चुका है। गौरव ने लिखा, ‘यह पढ़ने वाले सभी लोगों के लिए, आपके माता-पिता भी अपनी शादी में कुछ कठिन दौर से गुजरे होंगे और हो सकता है कि उन्होंने आपको (करीबी परिवार को) इस बारे में बताया भी न हो। मैसेज साफ है, जब आपके माता-पिता ने हस्तक्षेप नहीं किया आपके रिश्ते में हम कैसे दखल दे सकते हैं ये बात हर समझदार व्यक्ति समझेगा।’

रितु राठी का करवा चौथ वीडियो

गौरव तनेजा से अनबन खत्म होने के बाद रितु ने आज करवा चौथ का व्रत रखा है। 20 अक्टूबर को गौरव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ऋतु मेहंदी लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहते हैं कि करवा चौथ पर पतियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपनी पत्नी के हाथ की मेहंदी में अपना नाम ढूंढें और अगर नहीं मिलता है तो उन्हें डांटा जाता है। गौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितु सोशल मीडिया पर अपने व्लॉग्स को लेकर चर्चा में रहते थे। दोनों स्मार्ट जोड़ी शो में भी नजर आ चुके हैं। दोनों शो से बाहर हो गए और फाइनल तक नहीं पहुंच सके।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क