Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

साउथ अफ्रीका के लिए साल 2024 रहा बेहद दर्दनाक, 4 महीने के भीतर गंवाए 2 ICC टूर्नामेंट

Follow

Published on: 21-10-2024
 

साउथ अफ्रीका की पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीम ने साल 2024 में अपने खेल से फैंस का दिल तो जीता लेकिन उन्हें 2 अहम आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। यूएई में खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका की टीम ने फाइनल तक का सफर काफी शानदार तरीके से किया था, लेकिन खिताबी मुकाबले का दबाव एकबार फिर से उनपर देखने को मिला और 32 रनों की बड़ी हार मिली। वहीं 4 महीने के अंदर साउथ अफ्रीका क्रिकेट फैंस का दिल एक बार फिर से टूट गया। इससे पहले इसी साल जून में खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को भारत के खिलाफ रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

पहले भारत ने तोड़ा दिल तो अब न्यूजीलैंड ने

साल 2024 में साउथ अफ्रीका की पुरुष टीम ने वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था, जिसमें उनका फाइनल मुकाबले में सामना भारतीय टीम से हुआ था और उस मैच में एक समय तक उनकी जीत पक्की दिख रही थी, लेकिन अंतिम ओवर्स में अचानक मुकाबले में उनकी पकड़ कमजोर हो गई जिसमें भारत के खिलाफ मैच में उन्हें 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां न्यूजीलैंड की महिला टीम के वह इस मुकाबले में पूरी तरह से दबाव में दिखाई दी और अंत में उन्हें 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

साल 2023 में भी मिली थी साउथ अफ्रीका टीम को फाइनल में हार

साल 2023 की शुरुआत में हुए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया था, जिसमें उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था, लेकिन खिताब मुकाबले में उनका सामना ऑस्ट्रेलियाई टीम से हुआ जिनके खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क