Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चौहान गुट ने मौरावां इकाई का किया गठन, रवीन्द्र कुमार सोनी बने अध्यक्ष, पवन सोनी बने महामंत्री

Published on: 19-10-2024

-हर व्यापारी की समस्या निदान, लावारिस शवों के निःशुल्क दाह संस्कार में यूपी में चौहान गुट की अहम भूमिका – एसके सोनी यूपी मीडिया प्रभारी

उन्नाव, मौरावां। आल इंडिया व्यापार मंडल चौहान गुट ने आज उन्नाव जिले की नगर पंचायत मौरावां इकाई का गठन जोर शोर से किया, मौरावां बाजार में व्यापारियों की एक सामूहिक बैठक में पहुंचे चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान की अगुवाई में प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके व रायबरेली जिला अध्यक्ष मो उमर ने सभी को पदभार सौंपते हुए बधाई दी। इस बीच व्यापारी बंधुओ ने सर्वसम्मति से रवीन्द्र कुमार सोनी को अपना अध्यक्ष चुना, वहीं पवन सोनी को महामंत्री का पदभार सौंपा गया।

जिसके बाद सभी ने विवेक व जितेंद्र को उपाध्यक्ष चुना, अमरीश व विकास को सचिव बनाया गया, कोषाध्यक्ष सतीश सहित लवकुश सोनी को संगठन मंत्री, अर्पित मोरे को मीडिया प्रभारी व मोहित सोनी को प्रचार मंत्री का पदभार सौंपा गया। इसके साथ ही दर्जनों व्यापारियों ने चौहान गुट की सदस्या ग्रहण की। इस बीच जीसी सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हर व्यापारी की समस्या हमारी समस्या है जिसे नजर अंदाज नहीं किया जायेगा।

चौहान गुट प्रदेश भर में लावारिस शवों की निःशुल्क दाह संस्कार करवाने के जाना जाता है। एसके सोनी प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा सरकार से लेकर प्रशासन तक हर व्यापारी की समस्या का निराकरण होगा, व्यापारी की प्रताड़ना कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मो उमर जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर व्यापारी के हक की लड़ाई के लिए हमारा व्यापार मंडल चौहान गुट 24 घंटे तत्पर रहता है।

अध्यक्ष बने रवींद्र सोनी व महामंत्री बने पवन सोनी ने व्यापारी बंधुओ को भरोसा दिलाया कि चौहान गुट से जुड़ने के बाद अब हम सभी समस्याओं के चौहान गुट की मदद से अपने हक की लड़ाई लड़ेगे। अगर किसी ने व्यापारियों का उत्पीड़न किया तो है हम सभी ईट से ईट बजा देंगे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क