Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

राज्यपाल देवव्रत और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी की मुलाकात, प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन पर हुई चर्चा

Follow

Published on: 19-10-2024

प्राकृतिक खेती के प्रबल समर्थक राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी को प्राकृतिक कृषि पद्धति के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि यह मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारने और किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अजमेर प्रवास के दौरान शुक्रवार को किशनगढ़ में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात एवं चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच देश में प्राकृतिक खेती को बड़ा वादा नहीं और किसानों को उसकी तरफ आकर्षित करने के विषय पर गहन चर्चा हुई। प्राकृतिक खेती के प्रबल समर्थक राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी को प्राकृतिक कृषि पद्धति के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि यह मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारने और किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने राज्यपाल की इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इस बात पर सहमति व्यक्त की कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सभी हरसंभव कदम उठाए जाने चाहिए। केंद्र सरकार भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर लगातार प्रयासरत है और काम भी कर रही है। कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि मोदी सरकार जीरो बजट प्राकृतिक खेती और परंपरागत कृषि विकास योजना के माध्यम से देश में प्राकृतिक खेती का माहौल बनाकर किसानों को उसे दिशा में आकर्षित करके मदद पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि धरती को रसायनों से मुक्ति दिलाने और देश के नागरिकों को शुद्ध खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिहाज से शून्य लागत में प्राकृतिक खेती एक बड़ा विकल्प बनकर उभर रही है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क