Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराकर किया बड़ा उलटफेर , लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची

Follow

Published on: 18-10-2024

संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जा रहा है जिसके पहले सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 6 बार की चैंपियन और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाई। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराने में कामयाब हुई है। यही नहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये सिर्फ तीसरी जीत है।

ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ थमा

6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया महिला T20 वर्ल्ड कप के नौ संस्करणों में केवल दूसरी बार फाइनल से पहले बाहर हुई। यही नहीं, साल 2009 के बाद पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल नहीं खेलेगी। इस सेमीफाइनल मैच से पहले साउथ अफ्रीका ने T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को कभी नहीं हराया था। अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पिछले सभी सातों मैच हारे थे। लेकिन इस बार टीम इतिहास बदलने में सफल हुई। वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ पर लगाम लग गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप में लगातार 15 जीत दर्ज की थी। वे पिछले 7 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे थे। लेकिन इस बार उनका लगातार 8वीं बार फाइनल में जाने का सपना साउथ अफ्रीकी टीम ने चकनाचू कर दिया।

साउथ अफ्रीका ने किया शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के सामने धीमी शुरूआत के बाद पांच विकेट पर 134 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। कप्तान तहलिया मैकग्रा ने 27 रन का योगदान दिया। अंत में एलिस पैरी की 23 गेंद में 31 रन और फोबे लिचफील्ड की नौ गेंद में नाबाद 16 रन की पारी से ऑस्ट्रेलयाई टीम इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने शानदार आगाज किया। कप्तान लौरा वोलवार्ड ने पारी का आगाज करते हुए 42 रनों की पारी खेली। इसके बाद ऐनी बॉश ने 48 गेंदों पर नाबाद 74 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का जड़ा।

महिला T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की हार

    • इंग्लैंड के विरुद्ध 8 विकेट से, द ओवल, 2009 सेमीफाइनल

 

    • वेस्टइंडीज के विरुद्ध 8 विकेट से, कोलकाता, 2016 फाइनल

 

    • साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 8 विकेट से, दुबई, 2024 सेमीफाइनल

 

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क