Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

शरद पूर्णिमा: उमाकान्त जी महाराज के दो दिवसीय सतसंग व नामदान से देश-विदेश से आये भक्त हो रहे सराबोर

Published on: 16-10-2024

-अंडा मांस खाने के लिए कहने वाले डॉक्टर खुद अज्ञानी, रोगी हैं, सामने ले आओ, चैलेंज के साथ उनके रोग बता दूंगा

शकील अहमद

लखनऊ। इस समय के पूरे समर्थ सन्त, वक़्त गुरु, दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने शरद पूर्णिमा सतसंग कार्यक्रम में लखनऊ में बताया कि लोगों,पड़ोसियों की देखा-देखी, डॉक्टर के कहने से बच्चे को अंडा-मांस खिलाने लगते हो। तो दुबला बच्चा और दुबला होता चला जाता है। डॉक्टर को खुद नहीं पता है कि इनसे तबीयत और खून ज्यादा खराब होता है। डॉक्टर खुद दवा खाते जाते हैं।

कहा गया है कि जवान जोगी, वैध रोगी, पीठ पर घाव वाले योद्धा पर विश्वास नहीं करना चाहिए। पता नहीं कब जवान जोगी का मन स्त्रियों पर मोहित हो जाये, वैध को जानकारी होती तो रोगी न होता, सूरमा युद्ध में पीठ दिखा कर भागा है। डॉक्टर लोग खुद मरीज है। विश्वास न हो तो ले चलो हमको किसी मेडिकल कॉलेज में, डॉक्टर को खड़ा कर दिखा दो, हम उनका मर्ज बता देंगे, अरे एक का नहीं, दो-चार का, ज्यादा का बता देंगे। नहीं तो हमारी एक भी बात मत मानना।

जिसको हमारी परीक्षा लेना है, हमारे सामने ले आओ डॉक्टरो को, हम लिख कर दे देंगे। उनसे अलग से जाकर पूछ लेना की बाबा जी ने जो कहा है, इसमें कितनी बातें सत्य हैं। अंडा, मांस, शराब आदि चीजें शरीर को अस्वस्थ करती हैं।

शेयर और ऑनलाइन सामान बेचने में बहुत बड़ा रिस्क, जुआं है

पहले जुए में जीतते चले जाते हैं, शेयर में पैसा लगा दिया, शुरू में पैसा आता चला जाता है, उसके बाद सब डूब जाता है। जो एक दिन में, एक बटन दबाने में लखपति बना देता है जिसको शेयर रहते हो, जो ऑनलाइन सामान बेचने लग जाते हो, यह रिस्क जुआं है, आदमी कब हारने लग जाए, कोई भरोसा नहीं है। इनसे बचो।

विश्वास करो, जब तक जियोगे, किसी चीज की कमी नहीं होने पाएगी और मरने के बाद भी गुरु संभाल करेंगे

सौदेबाजी नहीं होनी चाहिए। पिता से कोई बच्चा सौदा करे कि यह काम हम करेंगे, बदले में हमको रुपया दे दो। पिता को जरूरत होगी काम तो कर लेगा। लेकिन अगर नि:स्वार्थ भाव से बच्चा करता रहे तो पिता के पास तो बहुत ज्यादा धन है। कितना भी दे दे, खुश होकर तो अपनी जीवन भर की कमाई दे दे। तो छोटी-मोटी चीजों में नहीं फंसना चाहिए। गुरु से बड़ी चीज मांगना चाहिए।

गुरु से प्रभु से, प्रभु को ही मांगना चाहिए। जब प्रभु मिल जाएंगे, वह हृदय में बसे रहेंगे, अंदर में हमेशा दर्शन देते रहेंगे तो याद रखो, विश्वास करो, जब तक यहां जिओगे दुनिया में किसी भी चीज की कमी नहीं होने देंगे और मरने के बाद भी आपकी संभाल करेंगे।

मृत्यु की याद से, जवानी, धन और कुर्सी का नशा उतर जाता है

चिंतन करते रहो की मरने के बाद मेरा क्या होगा, मुझे कहां जाना रहेगा, एक न एक दिन शरीर छोड़ने ही पड़ेगा। मौत अगर याद आ जाये तो जवानी, धन, कुर्सी का नशा 2 मिनट भी नहीं लगेंगे, उतर जाएगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क