Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह रही यह खिलाड़ी, भारत ने जीता हुआ मैच गंवाया

Follow

Published on: 14-10-2024

IND-W vs AUS-W: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया 09 रनों से जीता। ऑस्ट्रेलिया ने इसी के साथ लीग स्टेज के दौरान खेले गए सभी मुकाबलों को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं टीम इंडिया लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। भारतीय महिला टीम ने इस वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन किया और फैंस को पूरी तरह से निराश किया है। फैंस को टीम इंडिया से इस बार बेहद उम्मीदें थी।

कौन रहा टीम इंडिया की हार का विलेन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मिली हार के पीछे टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर सबसे बड़ी जिम्मेदार रहीं। उनकी धीमी पारी के कारण भारतीय टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने इस मैच में 47 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। जिसके कारण भारतीय टीम यह मैच हार गई। एक ऐसे मैच में जहां फैंस उनसे तेज बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे थे। वहां उन्होंने सिर्फ 114.89 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

17वें ओवर में 3 डॉट गेंद

टीम इंडिया इस मुकाबले में 152 रन के टारगेट को चेज कर रही थी। वहीं भारतीय टीम के लिए यह एक अहम मुकाबला था। ऐसे अहम मैच में हरमनप्रीत कौर रनचेज के दौरान 17वें ओवर में 3 डॉट गेंद खेल जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने इस ओवर की आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन बनाया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इस मैच में उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके जड़े, लेकिन एक भी छक्का नहीं लगा सकी।

कैसा रहा मैच का हाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 151 रन बनाए। जिसके बाद टीम इंडिया रन चेज के लिए मैदान पर उतरी। भारतीय टीम ने रनचेज में शुरुआत तो काफी तेज की, लेकिन हरमनप्रीत कौर की धीमी पारी के कारण भारत आखिर में इस मुकाबले में 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 142 रन ही बना सका और टीम इंडिया यह मैच भी हार गई।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क