Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अपनी रक्षा के लिए किसी हद तक जा सकता है ईरान, विदेशमंत्री ने कहा-कोई “लाल रेखा” नहीं

Follow

Published on: 14-10-2024

 

अब्बास अराघची, ईरान के विदेश मंत्री। - India TV Hindi
Image Source : AP
अब्बास अराघची, ईरान के विदेश मंत्री।

दुबईः इजरायल की तेहरान पर जवाबी कार्रवाई की तैयारियों के बीच ईरान का बड़ा बयान सामने आया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि वह अपनी रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। क्योंकि ईरान को बचाने के लिए “कोई लाल रेखा नहीं” है। ईरान अपने कट्टर दुश्मन इजरायल के किसी भी पलटवार के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल पर 180 मिसाइलों से एक साथ हमला कर दिया था। इसके बाद से इजरायल ने जवाबी हमले की कसम खाई है।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इन आशंकाओं के बीच कहा कि हम अपनी आत्मरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगर किसी को लगता है कि ईरान बिना किसी प्रतिक्रिया के इजरायली हमले को अवशोषित कर लेगा तो यह उसकी भूल है। उन्होंने कहा कि जैसा कि तेहरान ने इस साल की शुरुआत में किया था, जब इजरायल ने आखिरी बार ईरानी मिसाइलों के हमले के बाद तेहरान पर हमला किया था। उसके बाद ईरान ने भी जवाब दिया था।

हमें अपनी रक्षा के लिए कोई भी लाल रेखा नहीं

अब्बास ने कहा कि एक बार हम फिर बता दें कि अपने देश की रक्षा के लिए हमारे पास कोई ऐसी लाल रेखा नहीं है, जिसे हम पार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि अगर इजरायल किसी तरह का हमला करता है तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने हाल के दिनों में अपने क्षेत्र में चौतरफा युद्ध को रोकने के लिए जबरदस्त प्रयास किए हैं। बावजूद हालात सुधर नहीं रहे। इसलिए मैं यह स्पष्ट रूप से कहता हूं कि अपने लोगों और उनके हितों की रक्षा के लिए हमारे पास कोई लाल रेखा नहीं है। बता दें कि तेल अवीव पर 1 अक्टूबर को हुए हमले पर इज़रायली रक्षामंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि इज़रायल ईरान पर ऐसे तरीके से हमला करेगा जो “घातक, सटीक और आश्चर्यजनक” होगा। (रायटर्स)

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क