Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

Women T20 World Cup 2024 से बाहर हुईं ये 2 टीमें, खिताब जीतने का सपना चकनाचूर

Follow

Published on: 12-10-2024

Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है और फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्होंने 5-5 के दो ग्रुप में बांटा गया है। 8 टीमें अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं। वहीं दो टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं।

1. स्कॉटलैंड

ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। टीम ने अभी तक तीन मुकाबले खेले है और टीम को तीनों में ही हार का सामना करना पड़ा। वह अपने ग्रुप में आखिरी पायदान पर है। अभी उसका एक मैच बचा हुआ है, जो उसे इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। अगर स्कॉटलैंड की टीम आखिरी मैच में जीत दर्ज कर लेती है, तो भी उसका सेमीफाइनल में पहुंचना नामुमकिन है। टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है और उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया है। स्कॉटलैंड ने पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है।

2. श्रीलंका

ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने सभी जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है। वहीं श्रीलंकाई महिला टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। टीम ने 3 मैच खेले हैं और टीमों को तीनों में ही हार  झेलनी पड़ी है। इसी वजह से वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। श्रीलंका का एक मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ बचा हुआ है, जो सिर्फ औपचारिकता मात्र है।

प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है भारतीय टीम

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 जीते हैं और एक हारा है। टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है और उसका नेट रन रेट प्लस 0.576 है। भारतीय टीम का अभी ऑस्ट्रेलिया से एक मैच बचा हुआ है, जो 13 अक्टूबर को होगा।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क