Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

MI के पूर्व बल्लेबाज ने श्रीनगर में मचाई धूम, सिर्फ इतनी गेंदों में बनाए 97 रन, लगा दी छक्कों की झड़ी

Follow

Published on: 11-10-2024

एक तरफ जहां टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारत में दिग्गज क्रिकेटरों की लीग यानी लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC 2024) की धूम मची हुई है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट का पिछले महीने 20 तारीख से आगाज हुआ था और अब लीग अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। जोधपुर, सूरत और जम्मू के बाद अब LLC के मैच श्रीनगर में खेले जा रहे हैंं। इस तरह कश्मीर में 40 साल बाद क्रिकेट की वापसी हो गई है।

श्रीनगर में आई 37 साल के बल्लेबाज की आंधी

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में 10 अक्टूबर को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और मणिपाल टाइगर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 185 रन ठोक दिए। इंडिया कैपिटल्स की ओर से मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व बल्लेबाज बेन डंक ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान डंक के बल्ले से चौकों-छक्कों की जमकर बारिश हुई। अर्धशतक पूरा करने के बाद बेन डंक और खूंखार हो गए और अगली 22 गेंदों पर 47 रन ठोक डाले। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 97 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.38 का रहा।

37 साल के बेन डंक अपने शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए। डंक के अलावा ड्वेन स्मिथ ने 29 बनाए जबकि ध्रुव रावल ने 17 रनों का योगदान दिया। इंडिया कैपिटल्स के 185 रन का पीछा करने उतरी मणिपाल टाइगर्स का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका जिसका खामियाजा टीम को हार के रुप में भुगतना पड़ा। मणिपाल 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। इस तरह इंडिया कैपिटल्स को 6 मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल हुई।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में 12 अक्टूबर से नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। पाइंट्स टेबल की बात करें तो टॉप पर काबिज साउदर्न सुपर स्टार्स और तीसरे नंबर पर मौजूद तोयम हैदराबाद नॉकआउट राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। अब सिर्फ 2 टीमों का तय होना बाकी है। टेबल में दूसरे स्थान पर इंडिया कैपिटल्स और चौथे पर कोणार्क सूर्या ओडिशा मौजूद हैं।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क