LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
अपराध

साइबर ठगी में भाजपा पार्षद के बेटे समेत सात गिरफ्तार

दिनांक: Friday, 23 October 2026 | समय: 11:46 AM | लेखक: | श्रेणी: अपराध

फर्जी सिम कार्ड के जरिए साइबर ठगी के मामले में राजस्थान की डीग पुलिस ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से भाजपा पार्षद के बेटे को गिरफ्तार किया है। पार्षद अजब सिंह शंखवार के बेटे यतेंद्र पाल सिंह उर्फ ईशू पर ठगी में इस्तेमाल सिम कार्ड की आपूर्ति का आरोप है। उसके साथ सुखवेंद्र उर्फ सूरज को भी पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पकड़े गए पांच लोगों में तीन नाबालिग हैं। आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन, 34 फर्जी सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। साइबर ठगी की रकम से खरीदी गई बताई जा रही मारुति स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है।

स्वजन के अनुसार यतेंद्र 19 अक्टूबर को कार से शिकोहाबाद जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में डीग पुलिस ने उसे मटसेना क्षेत्र के आकलाबाद हसनपुर निवासी सुखवेंद्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं भाजपा पार्षद अजब सिंह शंखवार ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनके बेटे को फंसाया गया है।

तस्वीर: Wikimedia Commons (CC BY 2.0)

संबंधित ख़बरें