Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

72 साल की उम्र में इस अमेरिकी ने रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेनी सेना का दिया साथ, कोर्ट ने सुनाई सजा

Follow

Published on: 09-10-2024

मॉस्को: रूस की एक अदालत ने 72 वर्षीय एक अमेरिकी को लगभग सात साल जेल की सजा सुनाई है। अमेरिकी शख्स यूक्रेन में भाड़े के सैनिक के रूप में लड़ रहा था। अभियोजकों ने कहा कि अमेरिकी नागरिक स्टीफन हबर्ड ने फरवरी 2022 में रूस की तरफ से यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद यूक्रेनी सेना के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और दो महीने बाद पकड़े जाने तक वह उनके साथ लड़े। अब हबर्ड को सामान्य सुरक्षा वाली जेल में छह साल और 10 महीने की सजा सुनाई गई है। अभियोजन पक्ष ने अधिकतम सुरक्षा वाली जेल में सात साल की सजा की मांग की थी।

जानें क्या रहा अमेरिका का रुख

मिशिगन राज्य के निवासी हबर्ड पहले अमेरिकी हैं जिन्हें यूक्रेनी संघर्ष में भाड़े के सैनिक के रूप में लड़ने के आरोप में दोषी ठहराया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि उनके पास इस मामले के बारे में सीमित जानकारी है, क्योंकि रूस ने दूतावास की मदद से मना कर दिया है। मिलर ने वाशिंगटन में संवाददाताओं से कहा, “हम निराश हैं, जैसा कि हम अक्सर होते हैं, जब वो दूतावास की मदद से इनकार करते हैं। यह मदद प्रदान करना उनका दायित्व है और हम इसके लिए दबाव बनाना जारी रखेंगे। हम मामले को बहुत बारीकी से देख रहे हैं और अपने अगले कदमों पर विचार कर रहे हैं।”

यह भी जानें

रूसी समाचार की खबरों के अनुसार स्टीफन हबर्ड के खिलाफ लगाए गए आरोपों में उसे 15 वर्ष की सजा हो सकती है, लेकिन अभियोजकों ने कहा कि उसके अपराध के साथ-साथ उसकी उम्र को भी ध्यान में रखा जाए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क