Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लेबनान में इजरायल का तबाही भरा हमला, 24 घंटे में किए 137 हवाई हमले, मचा हड़कंप

Follow

Published on: 09-10-2024

बेरूत: इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष जारी है। लेबनान की सरकार ने बताया है कि इजरायली सेना ने पिछले 24 घंटों में लेबनान के विभिन्न इलाकों पर 137 हवाई हमले किए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। लेबनान के लोग इजरायल के इन हमलों से परेशान और डरे हुए हैं।

हालही में हिजबुल्ला के कार्यकारी नेता शेख नईम कासिम ने दी थी धमकी

हालही में हिजबुल्ला के कार्यकारी नेता शेख नईम कासिम ने धमकी दी थी कि इजराइल के और नागरिकों को विस्थापित होना पड़ेगा क्योंकि उसका समूह इजराइल के भीतरी इलाकों को निशाना बनाते हुए रॉकेट दाग रहा है। कासिम ने मंगलवार को टेलीविजन पर एक बयान भी जारी किया था।

बता दें कि हिजबुल्ला, इजरायल पर बीते एक साल से हमला कर रहा है। इन हमलों की शुरुआत 8 अक्टूबर, 2023 को उत्तरी इजरायल में  रॉकेट दागने से हुई थी। कासिम का ये भी कहना है कि उसके ग्रुप की सैन्य पावर अभी भी बरकरार है।

कासिम के मुताबिक, इजरायल के हवाई हमलों को देखते हुए उसने सीनियर कमांडरों की जगह नए कमांडरों को नियुक्त किया है क्योंकि इजरायल के हमलों में लेबनान के कई सीनियर कमांडर मारे जा चुके हैं। ऐसे में कासिम चाहता है कि सीनियर कमांडरों को सुरक्षित किया जाए और उनकी जगह नए कमांडरों को तैनात किया जाए।

मारा जा चुका है हिजबुल्लाह का शीर्ष कमांडर सुहैल हुसैनी

7 अक्टूबर को हमास आतंकी हमले की बरसी पर इजरायल ने बेरूत में भीषण हमला कर हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया था। इजरायल की सेना ने कहा था कि हमले में सुहैल हुसैनी मारा गया, जो आतंकवादी समूह के साजो-सामान, बजट और प्रबंधन की देखरेख के लिए जिम्मेदार था।

इजरायल की सेना ने कहा था कि हुसैनी ईरान से आधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने और फिर हिजबुल्लाह की विभिन्न इकाइयों तक उनको पहुंचाने में शामिल था। हुसैनी समूह की सैन्य परिषद का सदस्य था। इजरायल ने हाल के हफ्तों में किए हमलों में हिजबुल्लाह के शीर्ष नेता हसन नसरल्ला समेत कई शीर्ष कमांडरों को मार गिराया है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क