Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान , अनकैप्ड खिलाड़ी की अचानक एंट्री ने सभी को चौंकाया

Follow

Published on: 09-10-2024
 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगा, जिसका पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका दौरे पर कीवी टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टिम साउदी ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था, जिसके बाद भारत के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी टॉम लेथम संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं इसके अलावा टीम में मार्क चैपमैन को शामिल किया गया है जो पहली बार टेस्ट टीम का स्क्वाड का हिस्सा बने हैं।

ईश सोढ़ी दूसरे टेस्ट से टीम के साथ जुड़ेंगे

न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जो टीम का ऐलान किया गया है, उसमें माइकल ब्रेसवेल सिर्फ पहले मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध होंगे, जिसके बाद वह अपने दूसरे बच्चे जन्म के लिए देश वापस लौट जाएंगे। वहीं लेग स्पिनर ईश सोढ़ी दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम का हिस्सा होंगे। केन विलियमसन अभी तक अपनी ग्रोइन इंजरी से उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उनके पहले टेस्ट मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए कीवी टीम अपने देश से 11 अक्टूबर को रवाना होगी। पिछली बार न्यूजीलैंड की टीम जब भारत दौरे पर आई थी तो उसमें बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और वह इस बार भी टीम का हिस्सा हैं।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम:

टॉम लेथम (कप्तान), टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (पहले टेस्ट के लिए), मार्क चैपमैन, डीवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, डारेल मिचेल, विल ओ रुर्की, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, माइकल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउदी, केन विलियमसन, विल यंग।

न्यूजीलैंड टीम के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच – 16 से 20 अक्टूबर, बेंगलुरु (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

दूसरा टेस्ट मैच – 24 से 28 अक्टूबर, पुणे (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

तीसरा टेस्ट मैच – 1 से 5 नवंबर, मुंबई (वानखेडे स्टेडियम)

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क