Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मां जसवंत्री देवी मंदिर प्रांगण में हुआ विशाल देवी जागरण का आयोजन

Published on: 08-10-2024

महराजगंज, रायबरेली। नवदुर्गा पूजा के अवसर पर मां भगवती का जागरण व पूजा अर्चना करने से जहां एक ओर मन को शांति मिलती है तो वही कस्बा सहित क्षेत्र मे शांति का माहौल व्याप्त होता है। यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के मां जसवंत्री देवी मंदिर प्रांगण में विशाल देवी जागरण कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के आयोजक चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू व्यक्त कर रहे थे।

बताते चले कि पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत मां जसवंत्री देवी मंदिर के प्रांगण में दिनांक 07 अक्टूबर 024 को रात्रि में (मुकेश शुक्ला ) शिव शक्ति जागरण ग्रुप द्वारा विशाल देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों द्वारा अनेकों देवी गीत व भजन गाए गए तथा तथा विभिन्न प्रकार की मनमोहक मंत्र मुग्ध कर देने वाली झांकियां भी प्रस्तुत की गई तथा उपस्थित हजारों की संख्या में श्रोताओं ने सारी रात देवी जागरण का आनंद उठाया।

इस मौके पर लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम, श्रीकांत त्रिपाठी, फुन्नीलाल त्रिपाठी, त्रिवेणी लाल हलवाई, जय नारायण गुप्ता, लिपिक रामचंदर बाबू, जमुना प्रसाद, सभासद नूरुल हसन रामकुमार, मुस्ताक रानी विनीत वैश्य, सभासद धर्मेंद्र वर्मा, पूर्व सभासद विजय धीमान, नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क