Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

“बिग बॉस 18 में BJP नेता कौन ? , प्रशांत भूषण को थप्पड़ मारकर हुए थे चर्चित”

Follow

Published on: 08-10-2024

‘बिग बॉस 18’ का 6 अक्टूबॉर को आगाज हो गया है। सलमान खान ने दमदार तरीके से ग्रैंड प्रीमियर में सभी कंटेस्टेंट को इंट्रोड्यूस किया। इस सीजन में कई नामी लोग पहुंचे हैं, जिसे देखने के बाद लग रहा है कि ये सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। इस सीजन में कई विवादित नाम भी जुड़े हैं। बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा भी शो में एंट्री लिए हैं। राजनीतिक पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े बग्गा ने खुद को ‘ट्विटर ट्रोल’ का टैग भी दिलाया है। सालों से आरएसएस के सदस्य रहे तजिंदर पाल सिंह बग्गा पहले दिन ही घर में भिड़ गए। रजत दलाल के साथ उनकी तीखी नोकझोंक घर में देखने को मिली।

अरुंधति रॉय के बुक लॉन्म में खड़ी की थी मुसीबत

तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भगत सिंह क्रांति सेना नामक संगठन की स्थापना की थी, जिसे उन्होंने ‘देशद्रोहियों, राष्ट्रद्रोहियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ राष्ट्रवादी टास्क फोर्स’ कहा। उन्हें 2011 में प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में अरुंधति रॉय की पुस्तक के विमोचन समारोह में मुश्किलें खड़ी कीं और फिर प्रशांत भूषण को उनके सुप्रीम कोर्ट के चैंबर में थप्पड़ मारा। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद उन्होंने नमो पत्रिका नामक वेबसाइट शुरू की।

दीपिका पादुकोण पर भी साधा था निशाना

बग्गा अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। 2018 में उन्होंने अपने ट्विटर पर स्वरा भास्कर का मजाक उड़ाया था। ये ट्वीट फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के एक सीन को लेकर था। साल 2020 में उन्होंने दीपिका पादुकोण पर अपने ट्विट के जरिए हमला किया था, जब वह 2020 के जेएनयू हमले में घायल छात्रों के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल पर भी कई बार हमला किया है।

2020 में लड़ा था चुनाव

तजिंदर बग्गा ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरि नगर से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह आप की राज कुमारी ढिल्लों से करीब 20,000 वोटों से हार गए थे। साल 2022 में पंजाब पुलिस ने आप नेता सनी सिंह अहलूवाली द्वारा उनके खिलाफ दर्ज किए गए एक मामले में भाजपा नेता को गिरफ्तार किया, जिन्होंने आरोप लगाया था कि बग्गा ने भड़काऊ बयान दिए, अफवाहें फैलाईं और धार्मिक और सांप्रदायिक दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की। बाद में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बग्गा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया। अब ‘बिग बॉस 18’ में तजिंदर की एंट्री हुई है।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क