Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने लगातार दूसरी जीत हासिल की, विपक्षी टीम को बड़ा नुकसान

Follow

Published on: 08-10-2024
 

महिला टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को इंग्लैंड की महिला टीम ने बड़ी आसानी के साथ जीत लिया है। यह टूर्नामेंट में उनकी लगातार दूसरी जीत है। वहीं साउथ अफ्रीका की पहली हार। इस मुकाबले में मिली जीत के कारण इंग्लैंड की टीम अंक तालिका पर पहले स्थान पर पहुंच गई है। अब उनके ग्रुप में इंग्लैंड इकलौती ऐसी टीम है जो एक भी मैच नहीं हारी है। वरना साउथ अफ्रीका के अलावा वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल की राह यहां से थोड़ी और आसान होती नजर आ रही है।

कैसा रहा मैच का हाल

साउथ अफ्रीका की महिला टीम और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच खेले गए मुकाबले के बारे में बात करें तो इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 125 रन बनाए और इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाजी की है। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दम मैच भी चुना गया है।

9 मैचों के बाद ग्रुप बी की अंक तालिका

टीम  मैच खेले  जीते  हारे  ड्रा/नो रिजल्ट NRR
इंग्लैंड  2 2 0 0 0.653
वेस्टइंडीज  2 1 1 0 1.154
साउथ अफ्रीका 2 1 1 0 0.245
बांग्लादेश  2 1 1 0 -0.125
स्कॉटलैंड  2 0 2 0 -1.897

वर्ल्ड कप में क्या है टीम इंडिया की स्थिति

भारत की महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में दो मुकाबले खेले हैं। जहां उन्हें एक मैच में जीत मिली है, वहीं एक मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की महिला टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिसके कारण उनके नेट रन रेट को भारी नुकसान हुआ था। हालांकि अगले मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार वापसी की और पाकिस्तान को हराया, लेकिन टीम इंडिया ने नेट रन रेट में कुछ खास सुधार नहीं हो सका है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाना है तो उन्हें अपने बचे हुए सभी मुकाबलों के बड़े अंतर से जीतना होगा। ताकि उनका नेट रन रेट कुछ बेहतर हो सके और उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर ना होगा पड़े।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क