Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

“भारतीय एयरफोर्स के जांबाजों की वीरता दर्शाने वाली 5 फिल्में”

Follow

Published on: 08-10-2024
 

वो कहते हैं न कि फिल्में हमारे समाज का आईना हैं। समाज के साथ-साथ ही फिल्में कई और ऐसे मुद्दों पर भी बात करती हैं, जिनसे हम अनजान रहते हैं। कई बार वो हमें किसी पर्सनल स्ट्रगल दिखाकर इमोशनल कर देती हैं तो कई बार देशभक्ति से भरी फिल्मों को दिखाकर रगों में जज्बा और जुनून भरती हैं। आज एयरफोर्स डे है। बॉलीवुड की फिल्मों में एयरफोर्स का चार्च, स्ट्रगल और जुनून कई बार दिखाया गया है। आज इस खास मौके पर ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे जो एयरफोर्स के जवानों की झलक दिखाती हैं और उनकी जिंदगी से आम लोगों को रू-ब-रू कराती हैं।

‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’

ये फिल्म इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की जिंदगी पर आधारित है। इसमें जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सेना का लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने गुंजन सक्सेना के पिता का किरदार निभाया है। इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की काफी तारीफें हुई थीं।

फाइटर

ये फिल्म इसी साल 26 जनवरी पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर ने लीड रोल प्ले किया। इस फिल्म में करणवीर सिंह ग्रोवर भी लीड रोल में हैं। सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म में एयरफोर्स अफसरों की झलक देखने को मिलती है।

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया

यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन ने विजय कार्णिक का किरदार निभाया है। सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, एमी विर्क, प्रनिता सुभाष, इहाना जैसे कई सितारे नजर आए थे। वैसे ये फिल्म खास कमाल नहीं कर सकी और इसे दर्शकों का खासा प्यार नहीं मिला।

मौसम

शाहिद कपूर और सोनम कपूर की जोड़ी एक साथ ‘मौसम’ में नजर आई थी। इस फिल्म में शाहिद ने भारतीय वायु सेना के एक जवान की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म बाबरी मस्जिद के विध्वंस और मुंबई दंगों के इर्द-गिर्द घूमती है। पंकज कपूर के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिलहाल इस फिल्म को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

संगम

बॉलीवुड सुपरस्टार राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘संगम’ आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। फिल्म में फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुंदर खन्ना की कहानी दिखाई गई। इस फिल्म में राज कपूर ने एक्टिंग भी की है। इसके अलावा फिल्म में वैजयन्ती माला और राजेंद्र कुमार लीड रोल में थे। इस फिल्म को 1964 में रिलीज किया गया था।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क