Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

टीबी मुक्त हुईं 18 ग्राम पंचायतों के प्रधान हुए सम्मानित

Published on: 02-10-2024

रायबरेली। गाँधी जयंती के अवसर पर बुधवार को टीबी मुक्त हुयी 18 ग्राम पंचायतों को मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह ने गांधी जी की कांस्य प्रतिमा तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया | यह कार्यक्रम कलेक्ट्रट स्थित बचत भवन में आयोजित हुआ | इसके साथ ही निदेशक सिम्हैंस अस्पताल डा. मनीष चौहान ने पोषण पोटली उपलब्ध कराने तथा भावनात्मक सहयोग देने के लिए 100 टीबी रोगियों तथा राही ब्लाक के कलंदरपुर कंपोजिट विद्यालय की सहायक अध्यापिका वंदना श्रीवास्तव ने टीबी ग्रसित 10 वर्षीय बच्ची को गोद लिया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्मानित हुए ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री ने देश से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य साल 2025 रखा है जो कि ग्राम प्रधानों के सहयोग से ही संभव हो पायेगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेन्द्र सिंह
ने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है।नियमित दवा के सेवन और और संतुलित व पौष्टिक भोजन के सेवन से यह पूरी तरह ठीक हो जाती है।

इसकी जाँच और इलाज स्वास्थ्य केन्द्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। टीबी के लक्षणों के बारे में जानना बहुत जरूरी है जिससे कि परिवार में या आस –पास किसी में यह लक्षण दिखें तो तुरंत ही अस्पताल जाकर जाँच कराएँ जिससे कि समय से इलाज हो सके। देर से पता लगने पर इलाज लम्बा चलता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनुपम सिंह ने टीबी के लक्षणों के बारे में बताया कि हैं – टीबी के लक्षण : दो हफ्ते से ज्यादा खांसी और बुखार, बलगम में खून आना, रात के समय बुखार का बढ़ना और पसीना आना, वजन कम होना तथा भूख कम लगना।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना ने बताया कि टीबी रोगियों को पोषण के लिए निक्षय पोषण योजना चल रही है जिसके तहत इलाज के दौरान टीबी रोगी के खाते में हर माह 500 रूपये भेजे जाते हैं | इसके अलावा निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी रोगियों को शैक्षिक एवं औद्योगिक संस्थाओं , समाज के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से गोद लेकर हर माह पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रेमपाल सिंह, मनीश श्रीवास्तव, जिला समन्वयक राहुल सिंह, करुणा शंकर मिश्रा, अतुल कुमार, के.के. श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, वरुण शर्मा,अरुण, विक्रांत और राहुल मौजूद रहे।

यह ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

बछरावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत विनायकपुर ।
हरचंदपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मझिगवां हरदोई ।
जगतपर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मखदूमपुर
डलमऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमौरी ।
राही (बेला – भेला) ब्लॉक की ग्राम पंचायत दरियापुर ।
सरेनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोविंदपुर ।
ऊंचाहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत चडरई और ग्राम पंचायत रामचंद्रपुर ।
सलोन ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवलपुर माफी, ग्राम पंचायत परशुराम ठेकहाई और ग्राम पंचायत गोडवा हसनपुर ।
अमावा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चकदादपुर और ग्राम पंचायत रुकनूपुर।
दीनशाहगौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत धर्मापुर कैली ।
खीरों ब्लॉक की ग्राम पंचायत चकगजराज।
डीह ब्लॉक की ग्राम पंचायत नारायण पुर ग्राम पंचायत और सुरैया ग्राम पंचायत।
नसीराबाद (छतोह) ब्लॉक की ग्राम पंचायत हाजीपुर ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क