Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

गले में तार बांधकर पीड़िता को बनाया बंधक, चार लाख से अधिक का सामान लेकर चोर रफू चक्कर

Published on: 26-09-2024

सोने चांदी के जेवरात नगदी, बंधक सहित सेंध काटने की बात को नहीं किया दर्ज

खीरों,रायबरेली। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने अतरी मजरे दुकनहा गांव में एक महिला के घर में छत पर बने कमरे की दीवार में सेंध लगाकर 4 लाख से ज्यादा के जेवरात नकदी लेकर रफू चक्कर हो गए। बदमाशों ने महिला को मारपीट कर गले में तार बांधकर बंधक बनाया, बेहोशी के बाद पूरी घटना को अंजाम दिया। इस कार्य में छत पर एक महिला होने की बात सामने आई है। फिर हाल खीरों पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार अतरी मजरे दुकनहा निवासिनी खुशबू बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। पति सोहनलाल लोधियाना में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। रोज की तरह रात में खुशबू बच्चों के साथ अंदर सो गई। रात में छत पर बने कमरे की दीवार में सेंध लगाकर अज्ञात बदमाश घर में पहुंचे और खुशबू को मारपीट कर गले में तार बांधकर बंधक बना लिया। इस बीच चार लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवरात और साढ़े सात हजार नकद लूट लिया। बंधक दौरान खुशबू के नाक से ब्लड व बेहोश देखकर चोर मौके से रफू चक्कर हो गए।

इनसेट

क्या कहती है पीड़िता व उसका पति

पीड़िता ने बताया कि घटना के समय एक महिला छत पर खड़ी होने व मोबाइल से बात करने की आवाज उसके कानों तक पहुंची। जो बदमाशों से फोन पर सम्पर्क कर बाहर की पहरेदारी कर रही थी। रात में लगभग एक बजे बच्चों ने मुझे बेहोशी की हालत में देखा। तो अपनी चाची सावित्री को घटना से अवगत कराया।

धीरे धीरे खबर गांव में पहुंची तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। परिजनों ने खुशबू को बेहोशी की हालत में सीएचसी खीरों पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दी गई है। घटना की जांच की जा रही है।

फिर माने तो सोहनलाल के भाई द्वारा शिकायती पत्र दर्ज कराया गया, पुलिस ने बिना जांच किये मुकदमा दर्ज कर दिया जिसमें सोने चांदी के जेवरात नगदी, बंधक सहित सेंध काटने की बात को नहीं दर्ज किया गया। बाद में पुलिस अब पुराने वन्य जेवरातों के बिल मांग रही है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क