Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की, पीएम मोदी ने दी उन्हें बधाई

Follow

Published on: 23-09-2024

कोलंबो: मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमार दिसानायके ने श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर ली है। 56 वर्षीय दिसानायके अब श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में अनुरा कुमार दिसानायके की जीत पर उन्हें बधाई दी और कहा कि वह भारत और श्रीलंका के बीच बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

आपको बता दें कि मार्क्सवादी नेता दिसानायके को श्रीलंका के चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया है। मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरमुना पार्टी के व्यापक मोर्चे नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के नेता दिसानायके ने समागी जन बलवेगया (एसजेबी) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सजित प्रेमदासा को हराया। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, “श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए अनुरा कुमारा दिसानायके को बधाई। भारत की पड़ोस पहले नीति और विजन सागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे बहुमुखी सहयोग को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।

दिस्सानायके कौन है?

वह वामपंथी नेता हैं. दिसानायके का जन्म श्रीलंका के थंबूथेगामा में हुआ था. उनकी मां गृहिणी और पिता मजदूर थे. लेकिन दिसानायके ने कठिन परिस्थितियों में विश्वविद्यालय तक की शिक्षा प्राप्त की. स्कूल के दिनों में ही वह मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरमुना पार्टी (JVP) में शामिल हो गए. 2004 में वह तत्कालीन श्रीलंकाई राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंगा की सरकार में पहली बार कैबिनेट मंत्री बने. लेकिन 1 साल बाद ही उन्होंने सरकार और LTTE के बीच हुए एक समझौते के विरोध में इस्तीफा दे दिया. 2014 में JVP का नेता बनने के बाद उन्होंने 2019 में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ा. लेकिन तब उन्हें सिर्फ 3 फीसदी वोट मिले थे. इस बार 2024 में वह 53 फीसदी से ज्यादा वोट पाकर राष्ट्रपति की कुर्सी पर पहुंचे.

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क