Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली न्यूयॉर्क पहुंचे, जहां वे पीएम मोदी से करेगे मुलाकात

Follow

Published on: 23-09-2024
 

न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने न्यूयॉर्क के लोटे पैलेस होटल पहुंचकर पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद उनका पहला बयान सामने आया है। केपी ओली ने कहा कि मुलाकात काफी अच्छी रही। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता में विभिन्न क्षेत्रीय, आपसी सहयोग और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। नेपाल का दोबारा पीएम बनने के बाद केपी शर्मा ओली की भारत के प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद भारत-नेपाल संबंधों को बनाए रखने और गहरा करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।

वैसे केपी शर्मा ओली की छवि भारत विरोधी और चीन प्रेमी की रही है। इससे पहले अपने कार्यकाल में केपी शर्मा ओली ने कथित तौर पर चीन के इशारे पर भारत के साथ अपने रिश्ते खराब कर लिए थे। केपी ओली ने भारत के कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख क्षेत्रों पर नेपाल का दावा ठोका था। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया था। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें प्रधानमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा। इसके बाद पुष्प कमल दहल प्रचंड पीएम बने। इसके बाद से भारत-नेपाल के रिश्ते फिर से स्थिर हो गए थे। लेकिन केपी ओली के दोबारा सत्ता में आने के बाद भारत की चिंताएं बढ़ गई हैं।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क