Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अभिनंदन सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन: गोपालगंज में बेटियों को मिला पुरस्कार

Follow

Published on: 22-09-2024

गोपालगंज शहर के एक होटल में बेटी दिवस के उपलक्ष्य में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार बेटियों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बेटी दिवस के बारे में वक्ताओं ने अपनी अपनी बात एक निजी होटल में एक्यूप्रेशर काउंसिल , प्रबुद्ध एंटरटेनमेंट व आर्यन हेल्थ केयर के द्वारा राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर अभिनंदन व सम्मान समारोह का आयोजन कर बेटियों को सम्मानित किया। जिसमें एक्यूप्रेशर में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले की चार बेटियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली बेटियों में योग शिक्षिका सह एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ निशा कुमारी, सुधा कुमारी, सुप्रिया कुमारी व अमृता कुमारी शामिल रहीं। इन्हें प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया।

इलाज करने को लेकर किया जाएगा जागरूक

इस अवसर पर एक्यूप्रेशर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीप्रकाश वर्णवाल ने कहा कि जिले के सभी 14 प्रखंडों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को एक्यूप्रेशर के मामले विभिन्न रोगों का इलाज करने को लेकर जागरूक किया जाएगा। एक्यूप्रेशर का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रबुद्ध इंटरटेन्मेंट के तहत लघु फिल्म और डॉक्यूमेंट्री बनाकर भोजपुरी से अश्लीलता को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। आयुष गौरव से सम्मानित डॉ. रविन्द्र कुमार वर्मा ने आयुर्वेदिक तरीके से विभिन्न रोगों की पहचान व इलाज करने पर प्रकाश डाला। झारखंड सरकार के सेवानिवृत्त उप सचिव डॉ. दिनेश सिंह ने एक्यूप्रेशर काउंसिल के कार्यों पर प्रकाश डाला।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क