Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

स्कूल से पहली कक्षा की बच्ची का शव मिला: छुट्टी के बाद टीचर स्कूल का ताला लगाकर चले गए थे, परिवार बच्ची को खोजते हुए पहुंचा

Follow

Published on: 20-09-2024

 

स्कूल की जांच करती फॉरेंसिक टीम और इनसेट में बच्ची।

गुजरात के दाहोद जिले के पिपलिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 में पढ़ने वाली 6 वर्षीय बच्ची का शव मिलने का चौंकाने मामला सामने आया है। स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षक स्कूल में ताला लगाकर चले गए थे। वहीं, बच्ची को खोजते हुए उसके घरवाले स्कूल मे

.

दोपहर तक बच्ची नहीं पहुंची घर

स्कूल की जांच करती हुई दाहोद की फोरेंसिक टीम।

स्कूल की जांच करती हुई दाहोद की फोरेंसिक टीम।

पिपलिया गांव के पास टॉयनी प्राइमरी स्कूल की पहली कक्षा में पढ़ने वाली 6 वर्षीय छात्रा रोजाना स्कूल जाती थी। छात्रा 19 सितंबर की सुबह भी 10:00 बजे अपना स्कूल बैग लेकर घर से निकली और समय पर स्कूल पहुंच गई थी। स्कूल का समय समाप्त होने के बाद भी वह शाम के पांच बचे तक घर नहीं पहुंची। इससे परिवार वाले चिंतित हो गए और बेटी की तलाश शुरू कर दी।

स्कूल में कमरे के पीछे पड़ा था बच्ची का शव

सूचना मिलने ही दाहोद एसपी डॉ. राजदीप सिंह झाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे।

सूचना मिलने ही दाहोद एसपी डॉ. राजदीप सिंह झाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे।

पहले आसपास के उन घरों में उसकी तलाश की गई, जहां वह खेलने जाया करती थी। बच्ची के न मिलने पर परिवार और गांव के कई लोग स्कूल पहुंचे। स्कूल में ताला लगा था, जिससे कुछ लोग दीवार फांदकर स्कूल में दाखिल हुए। जांच के दौरान देखा कि बच्ची पीछे पड़ी हुई थी। गांव वाले तुरंत उसे सामुदायिक केंद्र ले गए। हालांकि, बच्ची की मौत पहले ही हो चुकी थी।

सूचना मिलने ही दाहोद एसपी डॉ. राजदीप सिंह झाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पूरी घटना जांच शुरू की। मौके पर दाहोद फोरेंसिक जांच टीम भी पहुंच गई और पूरे स्कूल को सील कर जांच शुरू की। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। शव को फॉरेंसिक पैनल पीएम के लिए दाहोद के अस्पताल भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही बच्ची की मौत का असली कारण सामने आ सकेगा।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क