Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व चौकी का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Published on: 19-09-2024

सद्दीक खान

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के साथ निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चन्दापुर, महाराज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। कार्यदायी संस्था उ0प्र0 निर्माण निगम लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को बताया कि निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य निर्धारित समय अवधि में करा लिया जाएगा।

रायबरेली जनपद की तेजतर्रार जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व नवांगतुक पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के चंदापुर गांव में औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ पैर फूलने लगे। तो वही औचक निरीक्षण पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं में यदि किसी भी अधिकारी द्वारा हीला हवाली पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बताते चले की क्षेत्र के चंदापुर गांव के औचक निरीक्षण में पहुंची जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने नवनिर्मित सीएचसी पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की तथा मातहतों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने और सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने के भी कड़े निर्देश दिए तो वही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने नवनिर्मित चंदापुर चौकी का भी गहनता से निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता की परख की।

उपस्थित कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम व चौकी प्रभारी चंदापुर रवि पवार को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करवाएं और किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो मुझको हमारे नंबर पर अवगत कराएं तथा चौकी का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही जल्द ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम चौकी इंचार्ज रवि पवार तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव आदि लोग मौजूद रहे।

इनसेट-

वंदन योजना के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने खाली सहाट हनुमान मंदिर का किया निरीक्षण

रायबरेली। वंदन योजना के दृष्टिगत प्रमुख स्थलों के लिए किये जा रहे सौन्दरीकरण के अंतर्गत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के साथ खाली सहाट वार्ड स्थित हनुमान मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह को निर्देश दिया कि मंदिर के सौन्दरीकरण का कार्य शीघ्र कराया जाए।

बाउंड्री वॉल,लाइटिंग, फ्लोरिंग, हॉर्टिकल्चर आदि का निर्माण कराते समय गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाए। निर्माण कार्य समय से पूरा कराया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, अपर जिला अधिकारी (प्रशा) सिद्धार्थ सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इनसेट-

जिलाधिकारी ने यूपीपीसीएल के निर्माणाधीन आवासीय भवन का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने पुलिस चौकी चांदपुर में यूपीपीसीएल द्वारा निर्माणाधीन टाइप 2 के 10 आवासीय भवन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता संजीव कुमार को निर्देशित किया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण ससमय पूरा किया जाए। कार्य में लापरवाही बरतने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, तहसीलदार महाराजगंज, अवर अभियंता विनय वर्मा मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क