Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सपा बेटियों के साथ अत्याचार करने वालों का गैंग बन गया है: CM योगी

Follow

Published on: 19-09-2024

 

लखनऊ/गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा बेटियों के साथ अत्याचार करने वालों का गिरोह बन गई है। बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले जितने भी अपराधी पिछले कुछ दिनों में पकड़े गए हैं, उन सभी का संबंध समाजवादी पार्टी से है। उन्होंने कहा कि सपा नेता अपनी संस्कृति के अनुसार भारत के धर्म और संस्कृति के प्रतीक धर्मगुरुओं को माफिया कह रहे हैं। उनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा भस्मासुर हैं, जब भी जनता ने उन्हें सत्ता दी, उन्होंने उस सत्ता का दुरुपयोग जनता की आस्था पर हमला करने के लिए किया।
सीएम योगी बुधवार को गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड घंटाघर में आयोजित मेगा रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 10 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, 632 लाभार्थियों को 327 करोड़ रुपये से अधिक का लोन और 6 हजार से अधिक युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में आयोजित हो रहे रोजगार मेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन रोजगार को नई ऊंचाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता 2017 से पहले की सरकारों के कार्यों को आज भी याद करती है।
सीएम योगी ने कहा कि माफिया और दंगाई विपक्ष की कमाई का जरिया थे. जब किसी की कमाई पर हमला होता है तो उसका गैंग लीडर बौखला जाता है. फिर वह सामान्य शिष्टाचार भूलकर बकवास करने लगता है. माफिया और दंगाइयों के गायब होने से आज उनके आका परेशान हो गए हैं. उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस जाति के नाम पर वर्ग संघर्ष पैदा करेंगे और दंगाइयों को लूटने की छूट देंगे. सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाजवादी पार्टी के इस मॉडल को खत्म करने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि आने वाले तीन साल उत्तर प्रदेश के लिए अहम हैं. तीन साल में उत्तर प्रदेश को देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाना है.
सीएम योगी ने कहा कि 2014 से पहले केंद्र की कांग्रेस सरकार हिंदुओं को दबाने के लिए कानून बना रही थी। वह राम सेतु को तोड़ने की योजना पर काम कर रही थी। वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रही थी। वह कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रही थी। वह देश की सुरक्षा में सेंध लगा रही थी। जबकि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सपा भी कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल रही थी। गुंडागर्दी और अराजकता चरम पर थी। हर दूसरे दिन प्रदेश में कहीं न कहीं दंगे होते रहते थे। उन्होंने कहा कि सपा के नेता खूंखार अपराधियों, वन माफिया, पशु माफिया और भूमाफियाओं के सामने सिर झुकाकर नाक रगड़ते थे।
सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश के युवाओं का शोषण किया। इनके कार्यकाल में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुए और व्यापारियों को पलायन करना पड़ा। सपा की वजह से ही कैराना और कांधला से हिंदू व्यापारियों को पलायन करना पड़ा। बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी। उन्होंने कहा कि आज नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं और व्यापारियों का सम्मान है। युवाओं के लिए रोजगार है और किसान भी स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा तो सरकार उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई युवाओं के सपनों में बाधा बनने का काम करेगा तो सरकार उस बाधा को उखाड़ कर फेंक देगी और उसकी संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांट देगी।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने साढ़े सात साल में साढ़े छह लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे प्रदेश के करीब डेढ़ करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत डबल इंजन की सरकार अगले कुछ सालों के भीतर 10 लाख युवाओं को पहले चरण में पांच लाख रुपये और दूसरे चरण में 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने जा रही है।
शायरी के जरिए भी कांग्रेस और सपा पर हमला बोला
अपने संबोधन में सीएम योगी ने शायरी के जरिए कांग्रेस और सपा पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि- इनके पास आंख नहीं पर नजारे की बात करते हैं, ये जमीन पर चांद-तारे की बात करते हैं. जिन्होंने हाथ जोड़कर बस्ती को लूटा, वो जनसभा में सुधार की बात करते हैं… सीएम योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस और सपा ने उत्तर प्रदेश को सिर्फ लूटा है. आज दो लड़कों की जोड़ी प्रदेश को गुमराह करने आई है. इन्होंने अपने परिवार के अलावा कभी किसी का भला नहीं किया.
साढ़े सात साल में बदल गई गाजियाबाद की तस्वीर
सीएम योगी ने कहा कि साढ़े सात साल पहले गाजियाबाद कूड़ा-कचरा का प्रदेश था, अराजकता थी, माफिया की समानांतर सरकार चलती थी, गुंडा टैक्स वसूला जाता था. जबकि आज डबल इंजन की सरकार में गाजियाबाद स्मार्ट सिटी बन गया है. आज यहां 12 लेन का हाईवे है. देश की पहली रैपिड रेल और मेट्रो है, जल्द ही यहां एम्स दिल्ली का सैटेलाइट सेंटर शुरू होने जा रहा है. आज गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का संभावना वाला प्रदेश बन रहा है, जहां निवेश, रोजगार और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर सब कुछ है. गाजियाबाद दूधेश्वर महादेव का सुंदरीकरण किया गया है.
कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा, व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह, सांसद अतुल गर्ग, पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, मेयर सुनीता दयाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क