Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

धूमधाम से मनाया गया डाॅ. वेल्दी फिशर का 145वां जन्मदिवस

Published on: 18-09-2024

शकील अहमद

लखनऊ। इण्डिया लिटरेसी बोर्ड लखनऊ की संस्थापिका डाॅ. वेल्दी फिशर के 145 वें जयंती समारोह का आयोजन लखनऊ के कानपुर रोड स्थित साक्षरता निकेतन में दिनांक 18/09/2024 को किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वधर्म प्रार्थना के साथ किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोग सम्मिलित हुए। डाॅ. वेल्दी फिशर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। वहीं वेल्दी फिशर चिल्ड्रेन्स अकादमी के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया।

इस अवसर पर इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के अध्यक्ष संजय आर. भूसरेड्डी, आई.ए.एस. (से.नि.) ने कहा कि
डाॅ. वेल्दी फिशर के जीवन, सिद्धान्त एवं आदर्शों से प्रेरणा लें, अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद एवं अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। साथ ही डाॅ. वेल्दी फिशर पुरस्कार-2024“ के विजेताओं की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह पुरस्कार तीन संस्थाओं- साक्षरता एवं आजीवन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए जिला जेल, फतेहपुर को रुपया पचास हजार, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र तथा कृषि के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग हेतु गंगा महिला स्वयं सहायता समूह, मुजफ्फरनगर एवं अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह, बरेली को रुपया पच्चीस-पच्चीस हजार, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान किया जायेगा।

कार्यक्रम के अन्त में प्रवीन टण्डन, सलाहकार, इण्डिया लिटरेसी बोर्ड ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन आर.सी. यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सन्ध्या तिवारी, आई.ए.एस. (से.नि.), निदेशक, इण्डिया लिटरेसी बोर्ड की गरिमामयी उपस्थिति के अतिरिक्त अनूप कुमार श्रीवास्तव, विशेष कार्याधिकारी, सुधाकर मान सिंह,प्रशासनिक अधिकारी, शालिनी सक्सेना, प्रधानाचार्या, साक्षरता निकेतन परिसर में कार्यरत समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण तथा समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क