Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

गणेश विसर्जन के दौरान युवक पर कैंची से हमला

Published on: 18-09-2024

लखनऊ। हसनगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर कैंची से हमला किया गया। युवक के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हुए हैं। बलरामपुर अस्पताल में इलाज कराने के बाद युवक अपने घर आ गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक मनकामेश्वर मंदिर के पास हसनगंज के रहने वाले सुमित कश्यप फूल डेकोरेशन का काम करता है। सुमित का आरोप है कि वह रविवार रात करीब 8 बजे अपने भाई गोलू के साथ झूलेलाल पार्क में गणेश विसर्जन के लिए गया था। सभी लोग विसर्जन में मग्न थे।

तभी मोहल्ले के दीपक, राहुल और हिमांशु वहां पहुंचे। पुराने विवाद को लेकर सुमित से गाली गलौज करने लगे। सुमित ने जब गाली देने से मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन लोगों ने जान से मारने की नीयत से कैंची से हमला किया। कैंची सुमित के पेट और हाथ में लगी और खून बहने लगा।

इस पर उसका भाई गोलू बीच बचाव करने लगा। तो दबंगों ने उस पर भी हमला कर दिया और लात घूसों से पीटने लगे। इस दौरान कैंची से हमलाकर करके उसे भी घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

परिजनों का आरोप है कि दबंगों ने जान से मारने की नीयत से कैंची से हमला किया, लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। घटना से बाद परिवार भी काफी डरा हुआ है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क