Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उचाना क्षेत्र में दो चौधरियों की साख दांव पर लगी है, बीजेपी के देवेंद्र अत्री के पास एक अच्छा मौका है

Follow

Published on: 18-09-2024

उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र बांगर का गढ़ माना जाता है। चौधरियों के बीच ही यहां हर बार मुकाबला होता रहा है। इस बार भी चौटाला परिवार की चौथी पीढ़ी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह बीच मुकाबला है।

हरियाणा का उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र बांगर का गढ़ माना जाता है। चौधरियों के बीच ही यहां हर बार मुकाबला होता रहा है। इस बार भी चौटाला परिवार की चौथी पीढ़ी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह बीच मुकाबला है। भाजपा ने इन दोनों चौधरियों के बीच अपने युवा उम्मीदवार देवेंद्र अत्री को मैदान में उतारकर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। इसलिए राज्य की उचाना कलां सीट प्रदेश की हॉट सीट बन गई है। वजह, इस सीट पर दुष्यंत चौटाला और बीरेंद्र सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

दुष्यंत चौटाला या बृजेंद्र दोनों में से जो कोई भी हारा उसके परिवार के राजनीतिक भविष्य पर संकट गहरा सकता है। तो वहीं दूसरी तरफ, भाजपा के युवा उम्मीदवार देवेंद्र अत्री के लिए यह स्वर्णिम मौका है। देवेंद्र अत्री अगर इन दोनों दिग्गजों को हराकर जीत हासिल करने में कामयाब रहे, तो वह हरियाणा की राजनीति में एक बड़े चेहरे के रूप में स्थापित हो जाएंगे। इस सीट पर पिछले 15 साल से चौटाला परिवार और बीरेंद्र सिंह के परिवार के बीच ही मुकाबला होता रहा है। दो बार चौटाला परिवार और एक बार बीरेंद्र सिंह का परिवार यहां से चुनाव जीता है।

हरियाणा के दिग्गज चौटाला परिवार से पहले बीरेंद्र सिंह यहां से पांच बार विधायक रहे हैं। 2009 में बीरेंद्र सिंह ने हार के बाद चुनाव नहीं लड़ा और अपनी पत्नी प्रेमलता को मैदान में उतारा। भाजपा के टिकट पर प्रेमलता 2014 में यहां से विधायक बन चुकी हैं। जजपा के दुष्यंत चौटाला 2019 में इस सीट से विधायक चुने गए थे। उचाना कलां सीट जाट बहुल क्षेत्र है। यहां पर अकेले जाट मतदाताओं की संख्या करीब एक लाख 7 हजार है और ब्राह्मण समुदाय से भी करीब 27 हजार वोटर हैं। इस सीट पर एससी समुदाय के लगभग 26 हजार मतदाता हैं, जबकि ओबीसी के करीब 20 हजार वोटर हैं। उचाना कलां सीट पर दो चौधरियों की लड़ाई में जाट वोट दो हिस्सों में बंट सकता है। ऐसे में ओबीसी और एससी वोटर निर्णायक की भूमिका अदा कर सकते हैं।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क