Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लेबनान की राजधानी में कई पेजर में हुए धमाकों से दहली, हजारों लोग हुए घायल

Follow

Published on: 18-09-2024

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को सीरियल ब्लास्ट से सड़कों पर चीख-पुकार मच गई। जहां बातचीत के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पेजर में सिलसिलेवार धमाके हो गए। हिजबुल्लाह के लड़ाकों, आमजन और डॉक्टरों सहित 3000 से अधिक लोग घायल हो गए। हिजबुल्लाह के कई लड़ाकों समेत 8 लोगों की जान चली गई। लोगों की जेब में रखे कई पेजर्स में धमाकों से शहर में भगदड़ मच गई।

कैसे हुए पेजर में सिलसिलेवार धमाके?

पेजर में शुरुआती धमाकों के बाद शहरभर में करीब एक घंटे तक विस्फोट होते रहे। ये धमाके मंगलवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे हुए हैं। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि पेजर के उपकरणों में विस्फोट कैसे हुआ है?

ईरानी राजदूत भी हुए घायल

ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने बताया कि लेबनान में ईरानी राजदूत मोजतबा अमानी भी विस्फोट में घायल हो गए। तीन सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि विस्फोटित पेजर, हिजबुल्लाह द्वारा हाल के महीनों में लाए गए सबसे लेटेस्ट मॉडल के थे।

शहर में दहशत का माहौल

सीरीयल धमाकों के बाद से बेरूत के दक्षिणी इलाकों में एंबुलेंस को दौड़ते हुए देखा गया है, जो हिजबुल्लाह का गढ़ है। धमाकों के बाद से दहशत का माहौल है। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि लेबनान के दक्षिणी हिस्से में कई पेजर फटे हैं।

घायलों को अस्पताल लेकर जा रहे परिजन

सिलसिलेवार धमाकों में घायल हुए लोग दर्द से चिल्लाते हुए देखे गए। सड़कों व बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल है। घायलों को उनके परिजन मोटर साइकिल व कार से अस्पतालों की ओर लिए जाते हुए देखे गए।

चेहरे, आंखों और हाथ-पैर से बह रहा खून

देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित नबातियेह पब्लिक अस्पताल के प्रमुख हसन वजनी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि उनके अस्पताल में करीब 40 घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों के चेहरे, आंखों और हाथ-पैर से खून बह रहा है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क