Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

US चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे ट्रंप और दो दोस्तों की जोड़ी सुपरहिट होगी

Follow

Published on: 18-09-2024
 

वाशिंगटनः अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले पीएम मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच खास मुलाकात होने वाली है। क्या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के 2 दोस्तों की ये जोड़ी फिर सुपरहिट होने वाली है? पीएम मोदी और ट्रंप आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं। मोदी के प्रधानमंत्री रहते वर्ष 2016 से 2020 तक ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे, तब दोनों राष्ट्राध्यक्षों की जोड़ी सुपरहिट रही थी। क्या अब फिर वही वक्त एक बार और आएगा, जब ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे और पीएम मोदी के साथ मिलकर फिर वह दुनिया को बदलने वाले फैसले लेंगे? आखिर क्यों अपने दोस्त पीएम मोदी से मिलने को ट्रंप इतने अधिक बेताब हैं?

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी से इतने अधिक प्रभावित हैं कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने भाजपा की तर्ज पर …अबकी बार, ट्रंप सरकार… का नारा दे डाला था। हालांकि उस चुनाव में वह सफल नहीं हुए थे और जो बाइडेन से करीबी मुकाबले में चुनाव हार गए थे। अब ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं। ऐसे में वह चुनाव से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात करने वाले हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने चुनावी अभियान के दौरान स्वयं एक कार्यक्रम में कहा कि वह अगले सप्ताह भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

कहां होगी पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात

अगले हफ्ते पीएम मोदी अमेरिका में होंगे। वह राष्ट्रपति जो बाइडेने के साथ भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसकी अध्यक्षता जो बाइडेन कर रहे हैं, जो कि 21 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसी दौरान कार्यक्रम के बाद या पहले पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात हो सकती है। हालांकि ट्रंप ने अभी तारीख, समय और स्थान नहीं बताया है, जहां वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। मगर उन्होंने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले फ्लिंट, मिशिगन में बोलते हुए अपनी इस मुलाकात का ऐलान कर दिया है।

कुछ अन्य विश्व नेताओं ने भी हाल के महीनों में ट्रम्प से मुलाकात की है। 5 नवंबर के चुनाव में रिपब्लिकन का मुकाबला डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से है। सर्वेक्षणों से पता चलता है कि ट्रम्प और हैरिस, जो भारतीय मूल की हैं, के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। ट्रंप ने पीएम मोदी को शानदार व्यक्तित्व करार दिया है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क