Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब, बाढ़ का खतरा

Published on: 18-09-2024

डलमऊ, रायबरेली। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते पिछले एक सप्ताह से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा जिसके चलते गंगा नदी का जलस्तर उफान पर है और चेतावनी बिंदु को पार करने के लिए बेताब नजर आ रही है जिससे गंगा तटीय क्षेत्रों के ग्रामीणों में बाढ़ से उत्पन्न होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं की आशंका सताने लगी है वहीं क्षेत्रीय प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए कागजी घोड़ा दौड़ रहा हैं।

मंगलवार को केंद्रीय जल आयोग डलमऊ द्वारा गंगा नदी का जलस्तर 98.200 मी नापा गया जबकि गंगा के जलस्तर का चेतावनी बिंदु 98.300 मीटर है केंद्रीय जल आयोग डलमऊ ने बताया कि गंगा का जलस्तर तीन से चार घंटे में 1 सेंटीमीटर बढ़ रहा है गंगा नदी का बढ़ता हुआ जलस्तर गंगा कटरी बाढ़ पीड़ित क्षेत्र चक मलिक भीटी जमाल नगर मोहद्दीनपुर जहांगीराबाद अंबा बबुरा पूरे रेवती सिंह आदि गांव के ग्रामीण महादेव रघुनाथ जयकरण साजन यादव राजकुमार जनार्दन प्रसाद आदि के साथ अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जल कृषि भूमि  तक पहुंचने से मवेशियों के चारे की गंभीर समस्या उत्पन्न होने लगी है और नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते ग्रामीणों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिवर्ष बाढ़ से हजारों बीघे फसल बर्बाद हो जाती है लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन द्वारा सर्वे करा कर अनुदान देने का आश्वासन कोरा साबित होता है उप जिलाधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा ने बताया कि बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है जलस्तर खतरे के बिंदु को पार करने के बाद ही बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क