Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

ये पांच टैटू, बेटी मालती के चेहरे से विश्व मैप तक, प्रियंका चोपड़ा के शरीर पर हैं।

Follow

Published on: 17-09-2024
 

प्रियंका चोपड़ा ने 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजान’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और अब वह हॉलीवुड का भी जाना-माना नाम हैं। समय के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा का स्टारडम भी बढ़ा है और आज वह ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड जाने के बाद भी उनके इंडियन फैंस के बीच उनका तहलका अभी भी जारी है। अभिनेत्री अब अपनी वेकेशन फोटोज और नए टैटू को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ कुछ वेकेशन फोटोज शेयर कीं, जिसमें उनके नए टैटू पर हर किसी की निगाहें रुक गईं।

प्रियंका ने बाहों पर बनवाया नया टैटू

प्रियंका चोपड़ा ने अपने यूरोप ट्रिप से अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर कीं। किसी में वह समुद्र के बीचों बीच क्रूज पर धूप का आनंद लेती दिखीं तो किसी में बेटी मालती मैरी के साथ खेलती नजर आईं। उनकी इन कहर ढाने वाली फोटोज में अभिनेत्री के कुछ फैंस की निगाहें उनके नए टैटू पर जा टिकीं। अभिनेत्री ने हाल ही में नया टैटू बनवाया है और अपने हाथ में उस पर्सन को उकेरा है, जो उनके दिल के बेहद करीब है।

चर्चा में प्रियंका चोपड़ा का नया टैटू

अभिनेत्री ने अपने हाथ पर बेटी मालती मैरी के चेहरे का टैटू बनवाया है। प्रियंका के फैंस को उनका ये सिंपल और प्यारा टैटू पसंद आ रहा है। हालांकि, ये प्रियंका का पहला टैटू नहीं है। इससे पहले भी अभिनेत्री अपने शरीर पर कई टैटू बनवा चुकी हैं, जो उनकी जिंदगी से जुड़े हैं और खास बात तो ये है कि अभिनेत्री के हर टैटू की अलग कहानी भी है। मालती मैरी के चेहरे के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बांह में भी एक टैटू बनवाया है, जो उनकी ग्लोबल सिटीजन की पहचान को दर्शाता है। उन्होंने हाथ पर वर्ल्ड मैप बनवाया है।

 

प्रियंका-निक का मैचिंग टैटू

इसके अलावा प्रियंका पति निक जोनास के साथ एक मैचिंग रोमांटिक टैटू भी शेयर करती हैं। उन्होंने अपने कान के पीछे चेक और बॉक्स बनवाया है, जबकि निक ने अपनी बाहों पर सेम यही टैटू बनवाया है। अभिनेत्री ने अपने इस टैटू में उस पल को कैद किया है, जिसमें उन्हें निक जोनास ने प्रपोज किया था। प्रियंका ने अपने पैर में तीनों पालतू डॉग्स के लिए स्पेशल टैटू बनवाया है। उन्होंने अपने पैर में पंजे के निशान का टैटू बनवाया है, जो उनके पालतू डॉग्स डायना, गीनो और पांडा को दर्शाता है।

पापा के लिए बनवाया स्पेशल टैटू

अब हम जिस टैटू के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह बेहद खास है। प्रियंका ने सालों पहले अपने हाथ की कलाई पर एक टैटू करवाया था, जो अभिनेत्री का पहला टैटू है और यह उनके पिता अशोक चोपड़ा से जुड़ा है। प्रियंका ने अपने हाथ में Daddy’s Lil Girl का टैटू बनवाया है, जो उनके पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा की हैंड राइटिंग में लिखा है। अभिनेत्री ने 2013 में अपने पिता को खो दिया था, वहीं इससे एक साल पहले उन्होंने अपने हाथ में ये टैटू कराया था।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क